जोमैटो (Zomato) के सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने अर्बन कंपनी (Urban Company) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दीपिंदर गोयल ने यह इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि जोमैटो के स्वामित्व वाली ब्लिकिंट (Blinkit) अब खुद होम सर्विस कैटेगरी में कदम रखने की तैयारी कर रही है। इसके चलते ब्लिंकिट और जोमैटो अब अर्बन कंपनी की सीधी प्रतिद्वंदी कंपनी बन जाएगी। टाइबल ग्लोबल के निवेश वाली अर्बन कंपनी के बोर्ड में दीपिंदर गोयल को पिछले साल मार्च में डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।
