Multibagger Stock: 47 पैसे का शेयर अब 114 रुपये में, इस सरकारी कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब भी बंपर कमाई का है मौका

Multibagger Stock: इस नवरत्न कंपनी के शेयर एक महीने में 7 फीसदी से अधिक टूटे हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने महज 41 हजार के निवेश पर करोड़पति बना दिया। अब इसके प्रोडक्ट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है तो एक्सपर्ट भी इस पर दांव लगा रहे हैं। मौजूदा भाव पर निवेश कर बंपर कमाई कर सकते हैं। क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
NMDC एक नवरत्न कंपनी है और देश में लोहे का अयस्क निकालने वाली इकलौती कंपनी है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 4.2 करोड़ टन लौह अयस्क का प्रोडक्शन किया था जिसमें से 4.1 करोड़ टन की बिक्री हुई। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: लोहे का अयस्क निकालने वाली दिग्गज कंपनी एनएमडीसी (NMDC) एक महीने में सात फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों में यह तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। लॉन्ग टर्म में तो इसने महज 41 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टील की बढ़ती मांग के चलते यह 155 रुपये (NMDC Target Price) तक पहुंच सकता है यानी मौजूदा लेवल पर निवेश कर 36 मुनाफा कमा सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 3.06 फीसदी के उछाल के साथ 114.50 रुपये के भाव (NMDC Share Price) पर बंद हुए हैं।

    अंदर की बात: Rupa-Dollar में हद से ज्यादा हो गई बिकवाली, अब खरीदने का मौका, ये है एक्सपर्ट्स की सलाह

    NMDC पर एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे दांव


    एनएमडीसी एक नवरत्न कंपनी है और देश में लोहे का अयस्क निकालने वाली इकलौती कंपनी है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 4.2 करोड़ टन लौह अयस्क का प्रोडक्शन किया था जिसमें से 4.1 करोड़ टन की बिक्री हुई। अब कंपनी का लक्ष्य अगले वित्त वर्ष 2024 तक 5 करोड़ टन उत्पादन और फिर मीडियम टर्म में इसे 7-7.5 करोड़ टन ले जाने की है।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2022-23 में इसका ईबीआईटीडीए मार्जिन 34.3 फीसदी और वित्त वर्ष 2023-24 में 35.5 फीसदी रह सकता है। इन सब वजहों से आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसे 140 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं एक और घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने निवेश के लिए 155 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक स्टील की बढ़ती डिमांड, जीरो एक्सपोर्ट ड्यूटी और स्टील कारोबार में कोई ओवरहैंग नहीं होने के चलते एनएमडीसी की ग्रोथ के शानदार मौके हैं।

    Crypto Scam: करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो की चोरी, निवेशक बनकर हुआ फर्जीवाड़ा, डेवलपर्स भी हैं हैरान

    41 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति

    एनएमडीसी के शेयर 2 फरवरी 2001 को महज 47 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 244 गुना ऊपर 114.50 रुपये के भाव पर है यानी कि इसमें महज 41 हजार रुपये के निवेश ने निवेशकों को 22 साल में करोड़पति बना दिया। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 11 अप्रैल 2022 को यह 143.13 रुपये के भाव पर था जो एक साल का ऊंचा स्तर है।

    इसके बाद अगले तीन महीने में ही यह 43 फीसदी टूटकर 15 जुलाई 2022 को 81.27 रुपये के भाव पर आ गया जो एक साल का निचला स्तर है। हालांकि फिर इसमें खरीदारी का रुझान लौटा और अब तक 41 फीसदी रिकवर हो चुका है। हालांकि अभी भी यह एक साल के हाई से 20 फीसदी डाउनसाइड है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।