अंदर की बात: Rupa-Dollar में हद से ज्यादा हो गई बिकवाली, अब खरीदने का मौका, ये है एक्सपर्ट्स की सलाह

Andar Ki Baat: इनरवियर बेचने वाली दिग्गज कंपनियों डॉलर (Dollar) और रूपा एंड कंपनी (Rupa and Company) के शेयरों में आज दमदार तेजी रही। दोनों ही कंपनियों के शेयर कमजोर दिसंबर तिमाही के चलते 27 फरवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। इसके शेयर ओवरसोल्ड जोन में चले गए। ऐसे में निवेश के लिए क्या स्ट्रैटजी हो, एक्सपर्ट्स ने खास सुझाव दिया है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
डॉलर के शेयर आज बीएसई पर 13 फीसदी से अधिक चढ़कर 358.65 रुपये के भाव (Dollar Share Price) और रूपा 16 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 237.95 रुपये के भाव (Rupa Share Price) पर बंद हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Andar Ki Baat: इनरवियर बेचने वाली दिग्गज कंपनियों डॉलर (Dollar) और रूपा एंड कंपनी (Rupa and Company) के शेयरों में आज दमदार तेजी रही। इससे पहले कई दिनों तक इनमें या तो गिरावट रही या मामूली तेजी। डॉलर के शेयर आज बीएसई पर 13 फीसदी से अधिक चढ़कर 358.65 रुपये के भाव (Dollar Share Price) और रूपा 16 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर 237.95 रुपये के भाव (Rupa Share Price) पर बंद हुआ है। टिप्स2ट्रेड के को-फाउंडर एआर रामचंद्रन के मुताबिक दोनों ही स्टॉक्स डेली और वीकली चार्ट पर ओवरसोल्ड जोन में आ गए यानी कि इकोनॉमी की सुस्ती का असर इनके भाव में शामिल हो चुका है। दोनों ही कंपनियों के शेयर कमजोर दिसंबर तिमाही के चलते 27 फरवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। ऐसे में निवेश के लिए क्या स्ट्रैटजी हो, इसके बारे में नीचे बताया जा रहा है।

    Crypto Scam: करोड़ों डॉलर के क्रिप्टो की चोरी, निवेशक बनकर हुआ फर्जीवाड़ा, डेवलपर्स भी हैं हैरान

    Rupa और Dollar में निवेश के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटजी


    सोवरेन ग्लोबल के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (इक्विटी रिसर्च) अनुज दीक्षित के मुताबिक 365 के ऊपर जाने पर डॉलर के शेयर 378-380 रुपये तक पहुंच सकता है। आज इंट्रा-डे का निचला स्तर 316 रुपये मीडियम टर्म में महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के रूप में है। वहीं रूपा एंड कंपनी की बात करें तो रामचंद्रन के मुताबिक इसे 206 रुपये पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। इसमें मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए 252-317 रुपये के टारगेट पर निवेश किया जा सकता है। अनुज दीक्षित के मुताबिक 238 रुपये के ऊपर इसे 248-252 रुपये के जोन में रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है।

    Bharat Dynamics Share Price: एक सौदे के चलते दो हफ्ते में 23% चढ़ गए शेयर, अब आगे ये है रुझान

    कंपनी के कारोबार की क्या है स्थिति

    रूपा का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 91 फीसदी गिरकर 6 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं डॉलर का नेट प्रॉफिट 80 फीसदी गिरकर महज 9 करोड़ रुपये पर आ गया। अब आगे की बात करें को टेक्सटाइल कंपनियों में कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कॉटन की गिरती कीमतें इसके फाइनेंशियल को सपोर्ट करेंगी। रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था लेकिन अब इस लेवल से यह 35-40 फीसदी टूट चुका है।

    Yes Bank Share Price: लॉक-इन पीरियड खत्म होने से पहले जोरदार खरीदारी, 5% चढ़ गए शेयर, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

    रूपा एंड कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक विकास अग्रवाल के मुताबिक इससे मार्जिन को सपोर्ट तो मिल सकता है लेकिन डिमांड को लेकर शॉर्ट टर्म में अभी भी स्थिति बेहतर नहीं दिख रही है। वहीं डॉलर इंडस्ट्रीज के विनोद गुप्ता का मानना है कि पूरी होजरी (मोजा, बनियान इत्यादि) इंडस्ट्री बहुत चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर रही है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।