Get App

Dunzo की बढ़ी मुसीबतें, ₹4 करोड़ बकाया न चुकाने पर फेसबुक और निलेंसो ने भेजा कानूनी नोटिस

चंद मिनटों में सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी डंजो (Dunzo) को बकाया भुगतान न करने पर फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Facebook India Online Services Private Limited) और बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी फर्म निलेंसो (Nilenso) ने कानूनी नोटिस भेजा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 20, 2023 पर 8:14 PM
Dunzo की बढ़ी मुसीबतें, ₹4 करोड़ बकाया न चुकाने पर फेसबुक और निलेंसो ने भेजा कानूनी नोटिस
Dunzo को उसकी शेयरधारक गूगल से भी बकाया भुगतान के लिए नोटिस मिला है

चंद मिनटों में सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी डंजो (Dunzo) को बकाया भुगतान न करने पर फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Facebook India Online Services Private Limited) और बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी फर्म निलेंसो (Nilenso) ने कानूनी नोटिस भेजा है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब Dunzo की दूसरी सबसे बड़ी निवेशक गूगल (Google) ने भी उसे एक कानूनी नोटिस भेजकर बकाया भुगतान करने को कहा है।

मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि Dunzo ने फेसबुक को आंशिक भुगतान किया है, लेकिन अभी भी टेक दिग्गज पर उसका लगभग 1.5 करोड़ रुपये बकाया है। Dunzo ने फेसबुक की विज्ञापन सेवाओं का लाभ उठाया था लेकिन इसके लिए पूरी राशि का भुगतान नहीं किया था।

कानूनी नोटिस में लिखा, "Dunzo ने बार-बार मौखिक और लिखित रूप से जानकारी दिए जाने के बावजूद कॉन्ट्रैक्ट के तहत फेसबुक इंडिया को भुगतान करने में चूक की। Dunzo ने इस चूक को सुधारने के लिए अपनी देनदारियों को स्वीकार किया और फेसबुक इंडिया को भुगतान करना शुरू कर दिया। हालांकि, यह भुगतान कंपनी के सभी बकाया राशि को निपटाने के लिए पर्याप्त नहीं था।"

घटनाक्रम से वाकिफ एक व्यक्ति ने बताया कि कुल मिलाकर स्टार्टअप के लिए डिमांड नोटिस की रकम 5-6 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें