नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप डंजो (Dunzo) ने कर्मचारियों से वादा किया है कि वह जून महीने से रोकी गई सैलरी को उन्हें 12% सालाना के ब्याज के साथ लौटाएगी। इसके साथ ही स्टार्टअप ने उन्हें भरोसा दिया कि वह 4 सितंबर तक अपने सभी बकाया चुकाने की राह पर है। डंजो ने इससे पहले 3 जुलाई को कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग में कहा था वह इस समय में कैश की कमी की समस्या से जूझ रही है। इसलिए उसने करीब 500 कर्मचारियों की सैलरी रोक दी और जून से कर्मचारियों के सैलरी की अधिकतम सीमा 75,000 रुपये प्रति माह कर दी है, भले ही उनका सैलरी पैकेज कुछ भी हो।
