Physics Wallah ने खोले 50 ऑफलाइन सेंटर्स, अब 160 करोड़ रुपये के स्कॉलरशिप बांटने की योजना, ऐसे मिलेगा फायदा

एडुटेक फर्म फिजिक्स वाला (Physics Wallah) ने 50 ऑफलाइन सेंटर खोल दिए हैं और इसे 'विद्यापीठ सेंटर्स' (Vidyapeeth Centers) के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। इससे स्टूडेंट्स को बहुत फायदा है क्योंकि उन्हें अपने ही शहर में अच्छी पढ़ाई मिलेगी। इसके अलावा खर्च भी बचेगा। वहीं कंपनी ने 160 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप बांटने का भी ऐलान किया है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 11:55 AM
Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडेय का कहना है कि विद्यापीठ के जरिए दूर-दराज के बच्चों को भी अपने ही शहर में अच्छी शिक्षा मिलेगी। इससे घरवालों का हॉस्टल और बाकी खर्च बचेगा जो आमतौर पर एकेडमिक फीस से दोगुना बैठता है।

एडुटेक फर्म फिजिक्स वाला (Physics Wallah) ने 50 ऑफलाइन सेंटर खोल दिए हैं और इसे 'विद्यापीठ सेंटर्स' (Vidyapeeth Centers) के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। सोमवार को कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी कि इन सेंटर्स पर तकनीक पर 82 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। उनका कहना है कि इसके जरिए छात्रों को ऑफलाइन माध्यम से उनके लक्ष्य को हासिल करने में मदद की जाएगी। विद्यापीठ सेंटर्स के बाद अब कंपनी की योजना अगले एकेदमिक वर्ष से करीब 160 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप्स बांटने की है। इस एकेडमिक वर्ष 2023-24 में कंपनी ने ऐसे बच्चों को जो मेरिट वाले हैं और जो अच्छी गुणवत्ता वाली ऑफलाइन शिक्षा नहीं अफोर्ड कर सकते, उन्हें फिजिक्स वाला स्कॉलरिशप एंड एडमिशन टेस्ट के जरिए 98 करोड़ का स्कॉलरशिप बांटा।

Vidyapeeth Centers में एक दिन में 15 घंटे मिलेगा सपोर्ट

फिजिक्स वाला के को-फाउंडर प्रतीक माहेश्वरी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि विद्यापीठ सेंटर्स में स्टूडेंट्स को 15 घंटे से अधिक सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि स्टूडेंट्स की समस्या का समाधान सिर्फ ऑफलाइन ही होगा, ऐसा नहीं है बल्कि फिजिक्स वाला के ऐप के जरिए हेड ऑफिस के पास भी किसी इश्यू को भेजने का प्रावधान है। विद्यापीठ सेंटर्स में बच्चों को हर दिन प्रैक्टिस प्रॉब्लम्स, वीडियो क्विज और होमवर्क मिलेंगे जो पैरेंट-स्टूडेंट डैशबोर्ड पर एक्सेस हो सकता है। इसके अलावा फिजिक्स वाला हर क्लास के बाद अपने ऐप पर सभी लेक्चर्स भी अपलोड करेगी।

चार महीने में भारतीय स्टार्टअप्स से 5,868 एंप्लॉयीज की छुट्टी, सबसे ज्यादा इस सेक्टर में लगा झटका


विद्यापीठ से स्टूडेंट्स का बचेगा पैसा

विद्यापीठ तकनीकी से लैस ऑफलाइन क्लासरूम है जिसमें 650 स्मार्ट कक्षाएं हैं। इसने 50 सेंटर्स अभी खोले हैं और इसके पहले ही देश के कई शहरों में 11 विद्यापीठ सेंटर्स चला रही थी। फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडेय का कहना है कि विद्यापीठ के जरिए दूर-दराज के बच्चों को भी अपने ही शहर में अच्छी शिक्षा मिलेगी। इससे घरवालों का हॉस्टल और बाकी खर्च बचेगा जो आमतौर पर एकेडमिक फीस से दोगुना बैठता है। चालू एकेडिमक वर्ष में कंपनी ने 90 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कर लिए हैं और अब इसका लक्ष्य JEE, NEET, फाउंडेशन एग्जाम्स की तैयारियों के लिए के सेशन के दौरान 1.5 लाख रजिस्ट्रेशन का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।