देश की सबसे हाई-प्रोफाइल स्टार्टअप्स में से एक बायजूज (Byju’s) करीब 19 महीनों की देरी के बाद इस हफ्ते के अंत में अपने वित्त वर्ष 2022 के नतीजों को दाखिल कर सकती है। कंपनी ने सोमवार 16 अक्टूबर को जारी एक बयान में यह जानकार दी। Byju’s ने कहा कि उसकी सभी सब्सिडियरी कंपनियों का ऑडिट पूरा कर लिया है और उसे मंजूर कर लिया गया है। अब पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (Think and Learn Pvt Ltd) इस हफ्ते के आखिरी तक ग्रुप के कंसॉलिडिटेड नतीजों को मंजूरी दे सकती है। इससे पहले Byju’s के मैनेजमेंट ने निवेशकों से सितंबर महीने के अंत तक वित्त वर्ष 2022 के नतीजों को उनके सामने रखने पर सहमति जताई थी। साथ ही वित्त वर्ष 2023 के नतीजों को दिसंबर तक जमा करने को कहा था।
