Layoffs: एक स्टार्टअप ने 200 लोगों के अपने पूरे स्टाफ को 2 मिनट की गूगल मीट कॉल पर एक झटके में निकाल दिया। यह वाकया है फ्रंटडेस्क (Frontdesk) का। प्रॉपर्टी टेक्नोलॉजी स्टार्टअप फ्रंटडेस्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में 1000 से अधिक फर्निश्ड अपार्टमेंट्स को मैनेज करता है। यह यात्रियों को अस्थायी घर की सुविधा प्रदान करता है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अतिरिक्त फंडिंग हासिल करने में असफल रहने के बाद फ्रंटडेस्क ने 200 लोगों की पूरी वर्कफोर्स को नौकरी से निकाल दिया। ऐसा केवल 2 मिनट की वर्चुअल मीटिंग के दौरान हो गया। इस मीटिंग में CEO, Jesse DePinto ने कर्मचारियों को छंटनी के बारे में बताया।
