Byju's ने 17 महीनों से क्यों नहीं जमा की ऑडिट रिपोर्ट? कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने पूछा कारण

भारत सरकार ने Byju's से कारण पूछा है कि उसने मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड फाइनेंशियल खातों को अभी तक दाखिल क्यों नहीं किया है

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 10:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
22 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ Byju's देश की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप है

भारत सरकार ने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट के निवेश वाली और देश की सबसे अधिक मूल्यवान स्टार्टअप बायजू (Byju's) से कारण पूछा है कि उसने मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड फाइनेंशियल खातों को अभी तक दाखिल क्यों नहीं किया है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में Byju's की पैरेंट कंपनी को एक लेटर भेजा है, जिसमें उनसे ऑडिट हुए खातों को दाखिल करने में 17 महीने की देरी के कारण को बताने को कहा गया।

एक सूत्र ने बताया, ऑनलाइन एडटेक कंपनी बायजू ने मंत्रालय को भेजे जवाब में कहा है कि वित्तीय खातों की जानकारी देने में देरी कई कंपनियों के खातों को कंसॉलिडेट करने के कारण हुआ, जिनका बायजू ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान अधिग्रहण किया था।


यह भी पढ़ें- Dolly Khanna Shares: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 3 महीने में निवेशकों को कराया 150% का मुनाफा, जानिए क्यों आ रही इसमें तेजी?

बता दें कि मार्क जुकरबर्ग के चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव के निवेश वाली बायजू ने पिछले साल भारत, अमेरिका और अन्य जगहों पर कई स्टार्टअप का आक्रामक तौर से अधिग्रहण किया था।

वेद जैन एंड एसोसिएट्स के फाउंडर और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन, वेद जैन ने बताया कि एक अनलिस्टेड कंपनी को वित्तीय वर्ष खत्म होने के सात महीनों के भीतर अपना एनुअल अकाउंट दाखिल करना होता है, जिसके बाद उन्हें देरी के प्रत्येक दिन के लिए अतिरिक्त फीस देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एनुअल अकाउंट्स को दाखिल करने में 17 महीने से अधिक की देरी दुर्लभ है, जिसके चलते मंत्रालय को लेटर लिखना पड़ा।

जैन ने बताया, "एनुअल खातों को दाखिल करने में बहुत अधिक देरी में, कंपनी और उसके डायरेक्टर जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही के लिए भी उत्तरदायी होते हैं।" उन्होंने कहा, "आम तौर पर, कार्यवाही तब होती है जब देरी दो साल से अधिक हो जाती है।"

बाजार शोधकर्ता सीबी इनसाइट्स के अनुसार, बेंगलुरु स्थित एडटेक अग्रणी, जिसे औपचारिक रूप से थिंक एंड लर्न प्राइवेट के रूप में जाना जाता है, का मूल्यांकन 22 बिलियन डॉलर है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी 41 वर्षीय बायजू रवींद्रन, जो खुद एक शिक्षक हैं और स्कूल शिक्षकों के बेटे हैं, ने 2015 में शिक्षा स्टार्टअप की स्थापना की।

बेंगलुरु मुख्यालय वाली बायजू को औपचारिक तौर पर 'थिंक एंड लर्न प्राइवेट' के नाम से जाना जाता है। मार्केट रिसर्चर सीबी इनसाइट्स के मुताबिक, इसका वैल्यूएशन करीब 22 अरब डॉलर का है। कंपनी के 41 वर्षीय सीईओ रविंद्रन बायजू ने इस एडटेक स्टार्टअप को 2015 में शुरू किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।