Groww 15 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में, 4-5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर हो सकती है डील

संभवतः अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) जैसे सॉवरेन वैल्थ फंड्स के साथ ही कैनेडियन पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) ने Groww में निवेश को लेकर दिलचस्पी जाहिर की है

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 1:51 PM
Groww के फाउंडर्स (बायें से दायें) नीरज सिंह, हर्ष जैन, ललित केशरे और ईशान बंसल

Investment platform Groww : इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो की 4-5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ 15 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बात चल रही है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की सॉवरेन फंड्स (sovereign funds) के एक समूह से बातचीत चल रही है, जिससे फंडिंग के लिहाज से सुस्त माहौल में Groww के लिए इनवेस्टर्स की दिलचस्पी के संकेत मिलते हैं। सीरीज ई राउंड के तहत 25.1 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल करने के छह महीने बाद कंपनी ने नए फंडिंग राउंड की ओर कदम बढ़ाए हैं। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि कंपनी निओबैंकिंग में उतरने की कोशिशें कर रही है।

इन कंपनियों की निवेश में दिलचस्पी

समझा जाता है कि सिक्वोया (Sequoia) और टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) के निवेश वाली कंपनी में अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) जैसे सॉवरेन वैल्थ फंड्स के साथ ही कैनेडियन पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) ने निवेश में दिलचस्पी जाहिर की है।


Multicap schemes : इन स्कीम्स ने एक साल में दिया 35% तक का शानदार रिटर्न, जानिए डिटेल

हाल में सत्या नडेला ने किया है निवेश

फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव ललित केशरे, हर्ष जैन, नीरज सिंह और ईशान बंसल द्वारा 2016 में स्थापित Groww ने हाल में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) को एक इनवेस्टर और एडवाइजर के रूप में जोड़ा है। वर्ष 2021 में यूनिकॉर्न बनने के कुछ महीने के बाद, आइकोनिक ग्रोथ, रिबिट कैपिटल, वाईसी कांटीन्यूटी जैसे इनवेस्टर्स से दो फंडिंग राउंड्स के साथ Groww की वैल्यूएशन 3 गुनी यानी 3 अरब डॉलर हो गई थी।

नई सेवाएं शुरू कर सकती है Groww

कस्टमर्स को म्यूचुअल फंड्स, घरेलू और अमेरिकी स्टॉक्स, IPO सब्सक्रिप्शन और फिक्स्ड डिपॉजिट्स में निवेश में सहायता करने वाला स्टार्टअप अपने प्लेटफॉर्म पर सरकारी बांड्स और अन्य फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स को जोड़कर अपनी ऑफरिंग्स बढ़ाने की योजना बना रहा है।

Tax saving mutual funds : हर महीने 10 हजार का निवेश 7 साल में हुआ 14.55 लाख, जानिए कैलकुलेशन

इन प्रोडक्ट्स के अलावा, कंपनी की निओबैंकिंग (neobanking) में उतरने की भी योजना है और उसने बीते साल नवंबर में फेडरल बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव नीलूफर मुल्लनफिरोजे (Nilufer Mullanfiroze) को बैंकिंग हेड के रूप में जोड़ा था। मनीकंट्रोल ने 17 मार्च को खबर दी थी कि Groww की फेडरल बैंक के निओबैंकिंग प्लेटफॉर्म की बैकबोन के रूप में पार्टनर बनने के लिए बैंक के साथ बातचीत चल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।