Get App

HDFC Bank ने 31 करोड़ रुपये में खरीदी Mintoak की 7.75% हिस्सेदारी, जानिए कितनी है वैल्यूएशन

HDFC Bank stake in Mintoak : फिनटेक स्टार्टअप मोन्टेक अपने मर्चेंट्स को पेमेंट्स और वैल्यू एडेड सर्विसेज की पेशकश करता है। इसमें निवेश के साथ एचडीएफसी बैंक का मर्चेंट्स के साथ डिजिटल जुड़ाव बढ़ जाएगा। लेंडर के मुताबिक, इस ट्रांजेक्शन के लिए 13 दिसंबर को समझौतों पर हस्ताक्षर हो गए

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 11:21 AM
HDFC Bank ने 31 करोड़ रुपये में खरीदी Mintoak की 7.75% हिस्सेदारी, जानिए कितनी है वैल्यूएशन
एचडीएफसी बैंक के साथ इस डील के लिए मिन्टोक की वैल्यूएशन 400 करोड़ रुपये आंकी गई है

HDFC Bank acquires stake in Mintoak : प्राइवेट सेक्टर के लेंडर एचडीएफसी बैंक ने लगभग 31.1 करोड़ रुपये में फिनटेक स्टार्टअप मिन्टोक (Mintoak) में माइनॉरिटी स्टेक खरीदी है। बुधवार, 14 दिसंबर को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने कहा, वह 9,711 रुपये के प्रीमियम पर 20 रुपये के फेस वैल्यू वाले 21,471 फुली पेड अप कम्पल्सरी कन्वर्टिबल प्रिफरेंस शेयरों (CCPS) के लिए सब्सक्राइब करेगी। इस प्रकार प्रति सीसीपीएस 9,731 रुपये चुकाए जाएंगे। प्राइवेट लेंडर मिन्टोक के मौजूदा शेयरहोल्डर्स से 9,731 रुपये प्रति शेयर की दर से कंपनी के 10,538 फुली पेड अप इक्विटी शेयर खरीदेगा। इस डील के बाद एचडीएफसी बैंक की मिन्टोक में 7.75 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

एचडीएफसी बैंक को क्या होगा फायदा

इस प्रकार, इस डील के लिए मिन्टोक की वैल्यूएशन 400 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह फिनटेक स्टार्टअप अपने मर्चेंट्स को पेमेंट्स और वैल्यू एडेड सर्विसेज की पेशकश करता है। इसमें निवेश के साथ एचडीएफसी बैंक का मर्चेंट्स के साथ डिजिटल जुड़ाव बढ़ जाएगा। लेंडर के मुताबिक, इस ट्रांजेक्शन के लिए 13 दिसंबर को समझौतों पर हस्ताक्षर हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें