भारत उन स्टार्टअप्स के मामले में चौथे स्थान पर है, जिनमें 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा वेंचर कैपिटल (VC) निवेश हुआ है। पॉलिसी एडवाइजरी और रिसर्च फर्म स्टार्टअप जीनोम (Startup Genome) की हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्टअप्स के लिए डिस्क्लोज्ड वेंचर कैपिटल फंडिंग हासिल करने के मामले में सिर्फ तीन देश भारत से आगे हैं। इन तीन देशों में अमेरिका, चीन और ब्रिटेन शामिल हैं। इस रिपोर्ट में 40 देशों के 80 शहरों से जुड़ी 12,400 स्टार्टअप्स को शामिल किया गया। इनमें अमेरिका 7,184, चीन की 1,491, ब्रिटेन की 623 और भारत की 429 स्टार्टअप्स शामिल हैं।
