Get App

Unicorns : 51 यूनिकॉर्न ने फाइल किए FY22 के नतीजे लेकिन सिर्फ 6 को हुआ प्रॉफिट, जानिए कौन रहा सबसे आगे

India’s unicorns : स्टार्टअप पिछले दो साल से ग्रोथ को प्राथमिकता दे रही थीं और देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अरबों डॉलर लगा रही थीं। कोविड-19 में घर पर रहने की बंदिशों के चलते टेक्नोलॉजी आधारित ऑफरिंग की डिमांड बढ़ गई थी और इसे भुनाने के लिए ज्यादातर फाउंडर्स ने ‘हर कीमत पर ग्रोथ’ पर ध्यान केंद्रित किया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 5:07 PM
Unicorns : 51 यूनिकॉर्न ने फाइल किए FY22 के नतीजे लेकिन सिर्फ 6 को हुआ प्रॉफिट, जानिए कौन रहा सबसे आगे
India s unicorns : यह डेटा रेगुलेटरी फाइलिंग्स, प्राइवेट मार्केट एन्फोर्मेशन पोर्टल Tracxn और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारियों से इकट्ठा किया गया है

India’s unicorns : मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) में वित्त वर्ष 2021-22 के नतीजे फाइल करने वाले भारत के 51 यूनिकॉर्न्स में से सिर्फ छह ही प्रॉफिटेबिल हैं। ये कंपनियां पिछले दो साल से ग्रोथ को प्राथमिकता दे रही थीं और देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अरबों डॉलर लगा रही थीं। कोविड-19 में घर पर रहने की बंदिशों के चलते टेक्नोलॉजी आधारित ऑफरिंग की डिमांड बढ़ गई थी और इसे भुनाने के लिए ज्यादातर फाउंडर्स ने ‘हर कीमत पर ग्रोथ’ पर ध्यान केंद्रित किया था। भले ही यूनिकॉर्न्स को साल के लिए मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करने में मिली, लेकिन ऐसा भारी खर्च की कीमत पर हुआ। इससे उनका घाटा बढ़ता गया।

एक साल पहले 9 यूनिकॉर्न थीं फायदे में

वित्त वर्ष 21 में जहां नौ यूनिकॉर्न प्रॉफिटेबिल थे, वहीं इनमें से तीन को वित्त वर्ष 22 में घाटे में चले गए।

यह डेटा रेगुलेटरी फाइलिंग्स, प्राइवेट मार्केट एन्फोर्मेशन पोर्टल Tracxn और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारियों से इकट्ठा किया गया है। इस डेटा से जोमैटो, पेटीएम और डेल्हीवरी जैसे लिस्टेड यूनिकॉर्न्स को अलग रखा गया है। साथ ही, जिरोधा और जोहो भी इससे अलग हैं, क्योंकि अभी तक बाहरी फंडिंग नहीं जुटाए जाने के कारण तकनीक रूप से इन कंपनियों को यूनिकॉर्न नहीं कहा जा सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें