Nykaa : अरबों का बिजनेस खड़ा करने में सामने आई थी यह सबसे बड़ी ‘मुश्किल’, फाउंडर Falguni Nayar ने बताई सच्चाई

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने कहा कि 2012 में जब उन्होंने शुरुआत की थी तो उन्हें रिटेल बिजनेस के बारे में शायद ही कोई जानकारी थी। हालांकि, एक बात स्पष्ट थी कि वह आंत्रप्रेन्योर बनना चाहती थीं

अपडेटेड May 17, 2022 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नायका शुरू करने से पहले फाल्गुनी नायर एक इनवेस्टमेंट बैंकर थीं और कोटक महिंद्रा बैंक के लिए काम किया था

Nykaa founder Falguni Nayar : नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने कहा कि 2012 में जब उन्होंने शुरुआत की थी तो उन्हें रिटेल बिजनेस के बारे में शायद ही कोई जानकारी थी। हालांकि, एक बात स्पष्ट थी कि वह आंत्रप्रेन्योर बनना चाहती थीं। नायर यह भी चाहती थीं कि उनके पास शुरुआत से ही एक टेक्नोलॉजी का जानकार एक कोफाउंडर हो, जिससे यह सफर आसान हो जाए।

एक इनवेस्टमेंट बैंकर थीं फाल्गुनी नायर

2012 में नए-नए बने स्टार्टअप को टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर जूझना पड़ा। नायर ने कहा कि हकीकत में इस सफर में टेक्नोलॉजी एक बाधा बन गई थी। उन्होंने कहा, “इसे शुरू करने से पहले वह सिर्फ फाइनेंस प्रोफेशनल्स को ही जानती थीं।” नायका शुरू करने से पहले नायर एक इनवेस्टमेंट बैंकर थीं और कोटक महिंद्रा बैंक के लिए काम किया था।


LIC कमजोर लिस्टिंग के बावजूद पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, इससे बड़ी हैं ये चार कंपनियां

उन्होंने कहा, “मैं चाहती थी कि मेरे साथ टेक्नोलॉजी क्षेत्र का एक कोफाउंडर हो, जो हमें एक बेहतरीन शुरुआत दे सके।”

युवा उद्यमियों को दी यह सलाह

कोटक महिंद्रा बैंक की मेजबानी में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए नायका की कोफाउंडर ने युवा उद्यमियों को एक बात दिमाग में बिठाने की सलाह दी कि वे यहां लंबी लड़ाई के लिए हैं। उन्होंने कहा, “एक जहाज को एक समान तल पर रखने से उद्यम को उतार-चढ़ाव भरी राह पर चलाने की समस्याओं से खुद को दूर रखने में मदद मिलती है।”

'Twitter Deal तब तक आगे नहीं बढ़ेगी, जब तक...', Elon Musk ने कंपनी से मांगी स्पैम अकाउंट की डिटेल

भेड़ चाल में नहीं फंसना था

नायर ने कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, उस दौर में ज्यादातर लोगों का जोर फैशन या इलेक्ट्रॉनिक पर रहता था क्योंकि इन सेगमेंट्स में वॉल्यूम ज्यादा था। लेकिन उन्होंने पक्का कर लिया था कि भेड़ चाल में नहीं फंसना है। इसलिए उन्होंने ब्यूटी प्रोडक्ट स्पेस में उतरने का विकल्प चुना।

वह प्राइवेट सेक्टर लेंडर की एक एकीकृत ऑफरिंग ‘कोटक वेल्थ’ के लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं। इसमें वेल्थ मैनेजमेंट, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और अल्टरनेट इनवेस्टिंग शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।