'Twitter Deal तब तक आगे नहीं बढ़ेगी, जब तक...', Elon Musk ने कंपनी से मांगी स्पैम अकाउंट की डिटेल

Elon Musk ने हाल ही में दावा किया था कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter में कम से कम 20 प्रतिशत स्पैम बॉट होते हैं

अपडेटेड May 17, 2022 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elon Musk ने twitter से मांगी स्पैम अकाउंट की डिटेल

एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर डील (Twitter Deal) को आगे नहीं बढ़ाने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि डील आगे जब तक नहीं बढ़ेगी, जब तक कि कंपनी यह साबित नहीं कर देती कि उसके प्लेटफॉर्म पर 5 फीसदी से कम स्पैम अकाउंट हैं। मस्क ने हाल ही में दावा किया था कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट में कम से कम 20 प्रतिशत स्पैम बॉट होते हैं।

पिछले हफ्ते पब्लिश हुई एक रिपोर्ट में ट्विटर ने बताया कि इस तिमाही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लगभग 5 प्रतिशत स्पैम अकाउंट थे। टेस्ला के CEO ने ट्विटर के दावों को खारिज कर दिया और डील पर रोक लगा दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने कहा कि वे इस डील को फाइनल जरूर करेंगे।

ऐसा माना जाता है कि ये मस्क की चाल है कि वह ट्विटर को शुरू में दिए गए ऑफर से कम कीमत पर खरीद ले। अरबपति ने पिछले महीने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 44 अरब डॉलर नकद में खरीदने की पेशकश की थी।


जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदने की घोषणा की, तब से ट्विटर के शयरों में लगातार गिरावट आई है। ये भी बताया जाता है कि मस्क चाहते हैं कि जितना ज्यादा से ज्यादा संभव हो सके ट्विटर को उतनी ही सस्ती कीमत में खरीदा जा सके।

Microsoft दोगुनी करेगी कर्मचारियों की सैलरी! अमेरिकी कंपनी का बड़ा ऐलान

मस्क ने सोमवार को मियामी में एक कॉन्फ्रेंस में कहा, "आप किसी ऐसी चीज के लिए उतनी कीमत नहीं चुका सकते जो उनके दावे से भी कहीं ज्यादा खराब है।"

मस्क हमेशा ट्विटर पर स्पैम बॉट्स के खिलाफ रहे हैं। वास्तव में, उन्होंने एक बार कहा था कि स्पैम बॉट ट्विटर पर "सबसे ज्यादा परेशान करने वाली समस्या" है। माना जा रहा है कि एक ट्विटर बॉस के तौर पर अधिग्रहण पूरा होने के बाद मस्क पहले स्पैम बॉट्स और फर्जी अकाउंट को प्लेटफॉर्म से हटाने की दिशा में काम करेंगे। हालिया रिपोर्टों में बताया गया था कि मस्क के लगभग आधे फॉलोअर्स नकली हैं।

सीईओ पराग अग्रवाल ने एक ट्विटर थ्रेड में कहा कि कंपनी प्लेटफॉर्म से फर्जी और स्पैम अकाउंट को हटाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। अग्रवाल ने कहा कि ट्विटर "हर दिन आधे मिलियन से ज्यादा स्पैम अकाउंट को सस्पेंड कर देता है।" उन्होंने कहा, "हम हर हफ्ते उन लाखों अकाउंट को भी लॉक करते हैं, जिन पर हमें संदेह है कि वे स्पैम हो सकते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।