ONDC प्लेटफॉर्म 2 महीने में 25 गुना बढ़ा, फूड और ग्रॉसरी सेगमेंट में रोजाना आ रहे 5,000 ऑर्डर

ऑनलाइन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने रिटेल कैटेगरी में रोजाना 5,000 ऑर्डर की उपलब्धि को पार कर लिया है। रिटेल कैटेगरी में अधिकतर ऑर्डर फूड एंड बेवरेजेस (F&B) और ग्रॉसरी कैटेगरी से आए हैं। इसके साथ ही पिछले 2 महीने में इसने करीब 25 गुना की ग्रोथ दर्ज की है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 6:07 PM
टी कोशी, ONDC के चीफ एग्जिक्यूटिव

ऑनलाइन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने रिटेल कैटेगरी में रोजाना 5,000 ऑर्डर की उपलब्धि को पार कर लिया है। रिटेल कैटेगरी में अधिकतर ऑर्डर फूड एंड बेवरेजेस (F&B) और ग्रॉसरी कैटेगरी से आए हैं। ONDC नेटवर्क को करीब 6 महीने पहले अप्रैल में लॉन्च किया गया था और शुरुआती कुछ महीनों तक यह रोजाना कुछ सौ ऑर्डर के आंकड़े को पार करने को जूझ रहा था। हालांकि पिछले 2 महीने में इसने करीब 25 गुना की ग्रोथ दर्ज की है। ONDC के चीफ एग्जिक्यूटिव, टी कोशी ने मनीकंट्रोल को बताया, "हमने वीकेंड के दौरान रोजाना 6,000 रिटेल ऑर्डर भी पूरे किए। इसके अलावा आपको मोबिलिटी सेगमेंट को भी देखना चाहिए क्योंकि हम नम्मा यात्री ऐप के जरिए प्रतिदिन करीब 25,000 राइट्स को पूरा कर रहे हैं।"

ONDC ने पिछले महीने, मोबिलिटी सर्विस मुहैया कराने वाले प्लेटफॉर्म 'नम्मा यात्री' को ऑनबोर्ड किया, जो ओपन सोर्स है और ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लेता है। ONDC ने कहा है कि यह ओपन मोबिलिटी फाउंडेशन ग्राहकों को एक जगह कई ऐप से राइड बुक करने की अनुमति देगा। साथ ही यहां पर कैब, मेट्रो और बस सहित ट्रांसपोर्ट के तमाम साधनों को भी जोड़ा जाएगा।

रिटेल कैटेगरी के आदेशों के बारे में बात करते हुए कोशी ने कहा कि अधिकतर दिन प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक ऑर्डर बेंगलुरु से आए। जबकि दिल्ली भी कुछ दिनों ऑर्डर के मामले में शीर्ष पर रही।


यह भी पढ़ें- MARUTI SUZUKI Q4: स्टैंडअलोन मुनाफा 2,623 करोड़ रुपये, FY23 के लिए 90 रुपये फाइनल डिविडेंड का ऐलान

ओएनडीसी बीते 30 सितंबर को बेंगलुरु के कुछ पिन कोड में लाइव हुआ था और तब से कई शहरों में इसका विस्तार हुआ है। इनमें से बेंगलुरु सहित दो बीटा चरण में हैं और 181 अल्फा चरण में हैं।

उन्होंने कहा, "चाहे फोनपे का पिनकोड हो, पेटीएम हो, या मायस्टोर और मैजिकपिन जैसे प्लेटफॉर्म। सभी ओएनडीसी पर अपने ऑर्डर को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी ऐप के पास अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लाने की अपनी रणनीति होगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।