MARUTI SUZUKI Q4: स्टैंडअलोन मुनाफा 2,623 करोड़ रुपये, FY23 के लिए 90 रुपये फाइनल डिविडेंड का ऐलान

MARUTI SUZUKI का वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 2623 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा पिछले साल की चौथी तिमाही में 1839 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर बढ़कर 32,048 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 3:36 PM
MARUTI SUZUKI ने रिजल्ट जारी करते हुए FY23 के लिए अपने शेयरधारकों को 90 रुपये/शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) ने आज वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का इस दौरान स्टैंअलोन मुनाफा 2,623 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 2,773 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय भी अनुमान से कम रही। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 32,048 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 32,675 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA चौथी तिमाही में 3,350 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 3,523 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन 10.4% रही जबकि इसके 10.7% रहने का अनुमान था।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का स्टैंडअलोन मुनाफा बढ़कर 2623 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1839 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में MARUTI SUZUKI की स्टैंडअलोन आय बढ़कर 32,048 करोड़ रुपये रही। वहीं पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन आय 26,740 करोड़ रुपये रही थी।


    Dhampur Bio Organics का शेयर 13% उछला, चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे से स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का स्टैंडअलोन EBITDA बढ़कर 3350 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA 2427 करोड़ रुपये रहा था। स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 9.1% से बढ़कर 10.4% रही।

    अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर कंपनी FY23 के लिए शेयरधारकों को 90 रुपये/शेयर फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। वहीं पूरे साल की बात करें तो FY23 आय बढ़कर 1.18 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल कंपनी की आय 88,296 करोड़ रुपये  रही थी।

    कंपनी ने कहा कि मार्केट डिमांड के लिए वह अपनी क्षमता बढ़ाएगी। कंपनी 10 लाख अतिरिक्त यूनिट क्षमता बढ़ाएगी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।