Get App

सोमवार को OpenAI करेगी खुलासा, Google को मिलेगी टक्कर

OpenAI vs Google: दिग्गज सर्च इंजन गूगल को सोमवार से कड़ी टक्कर मिल सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ओपनएआई की योजना अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सर्च प्रोडक्ट का ऐलान करने की है। यह ऐलान सोमवार को हो सकता है। हालांकि ऐलान की इस तारीख में बदलाव भी हो सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 10, 2024 पर 11:11 AM
सोमवार को OpenAI करेगी खुलासा, Google को मिलेगी टक्कर
गूगल अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस (Google I/O) में एआई से जुड़े प्रोडक्ट्स पेश करती है। यह कॉन्फ्रेंस मंगलवार को होगा। ऐसे में ओपनएआई इसके कॉम्पटीशन में एक दिन पहले ही सोमवार को ही अपने सर्च प्रोडक्ट का ऐलान कर सकती है।

OpenAI vs Google: दिग्गज सर्च इंजन गूगल को सोमवार से कड़ी टक्कर मिल सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ओपनएआई की योजना अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सर्च प्रोडक्ट का ऐलान करने की है। यह ऐलान सोमवार को हो सकता है। हालांकि ऐलान की इस तारीख में बदलाव भी हो सकता है। इससे पहले सामने आया था कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के निवेश वाली ओपनएआई अल्फाबेट की गूगल और पर्प्लेक्सिटी (Perplexity) को कॉम्पटीशन देने के लिए एक सर्च प्रोडक्ट पर काम कर रही है। अब इसी के ऐलान का इंतजार हो रहा है जो सूत्र के मुताबिक सोमवार को हो सकता है।

Google से पहले OpenAI कर सकती है ऐलान?

गूगल अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस (Google I/O) में एआई से जुड़े प्रोडक्ट्स पेश करती है। यह कॉन्फ्रेंस मंगलवार को होगा। ऐसे में ओपनएआई इसके कॉम्पटीशन में एक दिन पहले ही सोमवार को ही अपने सर्च प्रोडक्ट का ऐलान कर सकती है। ओपनएआई का सर्च प्रोडक्ट इसके फ्लैगशिप चैटजीपीटी प्रोडक्ट का विस्तार है। इसके जरिए चैटजीपीटी वेब के जरिए सीधे जानकारी निकाल सकेगी। चैटजीपीटी ओपनएआई का चैटबॉट प्रोडक्ट है जो कंपनी के एआई मॉडल् का इस्तेमाल इंसानों की तरह किसी सवाल के जवाब देती है।

ChatGPT लंबे समय से कर रही विकल्प बनने की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें