सरकारी ई-कॉमर्स साइट से जुड़ेंगे 1 करोड़ दुकानदार, Paytm की ये है स्ट्रैटेजी

दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का लक्ष्य 2025 के आखिरी तक ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर अपने कम से कम 1 करोड़ दुकानदारों को जोड़ने की है। ये बातें ONDC के हैकेथॉन (ONDC's hackathon) में आज यूनिकॉर्न पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कही। जानिए पेटीएम इसे लेकर क्या कर रही है और यह इतना अहम क्यों है?

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का लक्ष्य 2025 के आखिरी तक ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर अपने कम से कम 1 करोड़ दुकानदारों को जोड़ने की है। ये बातें ONDC के हैकेथॉन (ONDC's hackathon) में आज यूनिकॉर्न पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कही। उन्होंने खुलासा किया है कि पेटीएम के जरिए ONDC पर 1.18 करोड़ यूजर्स पहले ही शॉपिंग कर चुके हैं जिसका मतलब है कि ई-कॉमर्स सेक्टर में ONDC अहम प्लेयर बन चुकी है। पेटीएम के सीईओ के मुताबिक देश में करीब 5 करोड़ ई-कॉमर्स यूजर्स हैं जिसका पांचवा हिस्सा पहले से ही ONDC पर है।

क्या होंगे फायदे

पेटीएम के फाउंडर के मुताबिक ONDC कई सारे प्लेयर्स के लिए ई-कॉमर्स में मौके खोल देगी क्योंकि इसमें किसी लेन-देन के हर हिस्से को अलग कर दिया गया है जैसे कि बायर, सेलर, लॉजिस्टिक्स और पेमेंट्स। इसके चलते किसी एक प्लेयर को अब इकोसिस्टम में आने के समय सभी पार्ट्स बनाने के लिए ढेर सारे पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी। विजयशेखर शर्मा के मुताबिक एक कंप्लीट ई-कॉमर्स सिस्टम के लिए जो भारी-भरकम खर्च होता था, उसे ONDC खत्म कर देगा। ऐसे में कंज्यूमर वैल्यू भी बेहतर होगी। विजय के मुताबिक ONDC ई-कॉमर्स की तीसरा मोर्चा हो सकता है लेकिन सरकार हम ही बनाएंगे यानी कि सभी मिलकर किसी एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अधिक मजबूत होंगे।


स्टॉक मार्केट का अमृत काल, अगले पांच साल इन शेयरों पर लगाएं दांव

Paytm ने शुरू कर दी नए फीचर की टेस्टिंग

पेटीएम के फाउंडर का यह रुझान ई-कॉमर्स सेक्टर पर इसके फिर से फोकस का संकेत है। यह एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसमें इसके होमपेज पर पेमेंट के लिए क्यूआर कोड के साथ-साथ ONDC के जरिए शॉपिंग का विकल्प भी दिखेगा। स्क्रोल करने के दौरान भी क्यूआर कोड और ONDC होम पेज पर स्थिर रहेंगे। पेटीएम यह काम ऐसे समय में कर रही जब ओला, फोनपे, मीशो और शिपरॉकेट जैसे कई टेक यूनिकॉर्न सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC पर दांव लगा रहे हैं। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो और स्विगी जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के टक्कर में लाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।