Get App

PhonePe 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में, 13 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ सबसे बड़े ब्रांड्स में हो सकती है शामिल

PhonePe : वॉलमार्ट इंक की डिजिटल पेमेंट ब्रांड फोनपे जनरल अटलांटिक और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी और माइक्रोसॉफ्ट सहित मौजूदा इनवेस्टर्स से 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना पर काम कर रही है। पूरी तरह इक्विटी आधारित यह फंडिंग राउंड अगले दो हफ्ते में पूरा होने का अनुमान है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 9:47 AM
PhonePe 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में, 13 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ सबसे बड़े ब्रांड्स में हो सकती है शामिल
Boston Consulting Group के डिजिटल पेमेंट मार्केट का साइज 2026 तक तिगुना होकर 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने के अनुमान के साथ फोनपे भारत के सबसे वैल्यूएबल ब्रांड्स में शामिल हो सकता है

Walmart s startup PhonePe : वॉलमार्ट इंक की डिजिटल पेमेंट (digital payments) ब्रांड फोनपे जनरल अटलांटिक (General Atlantic) और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट (Tiger Global Management), कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp) सहित मौजूदा इनवेस्टर्स से 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना पर काम कर रही है। कुछ सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है। खास बात यह है कि स्टार्टअप्स के लिए प्राइवेट फंडिंग की तंगी के बीच कंपनी ऐसा करने जा रही है। सूत्रों ने कहा कि पूरी तरह इक्विटी आधारित यह राउंड अगले दो हफ्ते में पूरा होने का अनुमान है और इसमें PhonePe की वैल्यूएशन लगभग 13 अरब डॉलर आंकी जा सकती है।

सबसे वैल्यूएबल ब्रांड्स में शामिल हो सकती है फोनपे

Boston Consulting Group के डिजिटल पेमेंट मार्केट का साइज 2026 तक तिगुना होकर 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने के अनुमान के साथ फोनपे भारत के सबसे वैल्यूएबल ब्रांड्स में शामिल हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें