PhysicsWallah : भारत को मिला 101वां यूनिकॉर्न, इस स्टार्टअप ने 1.1 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर जुटाए 10 करोड़ डॉलर

PhysicsWallah ने 1.1 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर यह फंडिंग हासिल की है। इसके साथ ही यह इस साल अप्रैल से अभी तक यूनिकॉर्न बनने वाला दूसरा स्टार्टअप बन गया है, जबकि बीते साल अप्रैल-जून तक की अवधि में 11 यूनिकॉर्न सामने आए थे

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
PhysicsWallah इस साल अप्रैल से अभी तक यूनिकॉर्न बनने वाला दूसरा स्टार्टअप बन गया है, जबकि बीते साल अप्रैल-जून तक की अवधि में 11 यूनिकॉर्न सामने आए थे

PhysicsWallah : एडटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला ने अपनी सीरीज ए फंडिंग राउंड के तहत वेस्टब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स से 10 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह फंडिंग 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन पर हासिल की हई है। इसके साथ ही फिजिक्सवाला भारत का 101वां यूनिकॉर्न बन गया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान के जरिये यह जानकारी दी है।

अप्रैल के बाद दूसरा यूनिकॉर्न सामने आया

PhysicsWallah ने 1.1 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर यह फंडिंग हासिल की है। इसके साथ ही यह इस साल अप्रैल से अभी तक यूनिकॉर्न बनने वाला दूसरा स्टार्टअप बन गया है, जबकि बीते साल अप्रैल-जून तक की अवधि में 11 यूनिकॉर्न सामने आए थे।


फिजिक्सवाला ने कहा कि उसकी इस फंड को कारोबार बढ़ाने, ब्रांडिंग, ज्यादा ऑफलाइन लर्निंग सेंटर खोलने और ज्यादा कोर्स की पेशकश में इस्तेमाल करने की योजना है।

दक्षिण अफ्रीका में अरबों का घोटाला करने वाले कारोबारी गुप्ता बंधु दुबई में गिरफ्तार, जानिए इनकी पूरी कहानी

स्टार्टअप की आगे की हैं ये योजनाएं

पिछले महीने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में फिजिक्सवाला के कोफाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव अलख पांडे ने कहा था कि कंपनी के-12 (किंडरगार्टन से क्लास 12) पर आक्रामक रूप से ध्यान देने पर विचार करेगी। साथ ही एग्जीक्यूटिव एजुकेशन में भी उतरेगी। पांडे ने फंडरेजिंग की बात भी स्वीकार की थी।

10,000 से ज्यादा छात्र निकाल चुके हैं NEET और JEE

फिजिक्सवाला का गूगल प्लेस्टोर पर 52 लाख डाउनलोड और यूट्यूब पर 69 लाख सब्सक्राइबर होने का दावा है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि 2020 और 2021 में उसके 10,000 से ज्यादा छात्र NEET और JEE (मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) जैसी कॉम्पीटिटिव परीक्षाएं पास कर चुके हैं। PhysicsWallah ने कहा कि मेडिकल के छह और इंजीनियरिंग के 10 में से कम से कम एक छात्र उसके यहां से निकले है। कंपनी भारत में सबसे ज्यादा किफायदी एडटेक पैकेज देने का दावा करती है।

Ration Card: शादीशुदा लोग राशन कार्ड में फटाफट कर लें यह काम, नहीं तो झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

फिजिक्सवाला के हैं 1900 कर्मचारी

फिजिक्सवाला के फिलहाल 1,900 कर्मचारी हैं, जबकि 500 टीचर और 100 टेक एक्सपर्ट्स हैं। कंपनी के पास छात्रों की क्वेरीज का जवाब देने के लिए 200 एसोसिएट प्रोफेसर्स भी उपलब्ध हैं और अन्य 200 प्रोफेशनल परीक्षा के पेपर और टर्म पेपर्स तैयार करते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।