पिछले कुछ साल में शहरों में फूड पार्सल की डिलीवरी करने वाले स्टाफ का वास्तविक मेहनताना कम हुआ है, जबकि इन ऑर्डर की वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई है। एक स्टडी में यह बात सामने आई है। नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (NCAER) की स्टडी के मुताबिक, पिछले कुछ साल में फूडटेक प्लैटफॉर्म का प्रति फूड पार्सल रेवेन्यू भी बेहतर हुआ है।
