शार्क टैंक वाले Ashneer Grover ने किया इस साल का पहला निवेश, इस कंपनी पर जताया भरोसा

शार्क टैंक वाले दिग्गज आंत्रप्रेन्योर और निवेशक अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने इस साल का अपना पहला निवेश कर दिया है। इसके लिए उन्होंने गुरुग्राम की एक दिग्गज कंपनी पर भरोसा किया है। अश्नीर ने इस कंपनी की जमकर तारीफ की है कि इसने बिना किसी बाहरी निवेश के कम पैसों में ही एक साल में 100 गुना से अधिक कारोबार बढ़ा लिया

अपडेटेड May 11, 2023 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
बिजनेस रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पहले सीजन के बाद अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने इस साल अपना पहला निवेश शिप ग्लोबल में किया है। हालांकि भारतपे (BharatPe) और ग्रोफर्स (Grofers) के बाद उनके तीसरे और सबसे नए वेंचर थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) ने इस साल मार्च में एक फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप क्रिकपे (CrickPe) लॉन्च किया था। (Image- LinkedIn)

आंत्रप्रेन्योर और निवेशक अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने इस साल का अपना पहला निवेश गुरुग्राम की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में किया है। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अश्नीर ग्रोवर ने लॉजिस्टिक्स कंपनी शिप ग्लोबल (Ship Global) में निवेश किया है। ग्रोवर ने लिखा है, "शिपग्लोबलडॉटइन को उनका पहला चेक देने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ऑपरेशनल बिजनेस में ऐसी कंपनी खोजना बहुत मुश्किल है जो कम पूंजी से शुरू की जाए और बाहरी निवेश के बिना ही यह एक साल में 100 गुना बढ़ जाए। जैसे-जैसे भारत का एसएमई एक्सपोर्ट बढ़ रहा है, इस कंपनी का कारोबार कई गुना बढ़ने के आसार हैं। आयुष आनंद, अंगद अरोड़ा और वैभव कपूर ऐसे ही तरक्की करते रहें।"

कौन हैं आयुष, आनंद और वैभव

आयुष, आनंद और वैभव हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के एलुमनी हैं। इन लोगों ने कारोबारी अनुभव हासिल करने के बाद खुद की कंपनी शुरू करने की सोची। इसके बाद पिछले साल 2022 में उन्होंने मिलकर शिप ग्लोबल शुरू किया। यह कंपनी एक देश से दूसरे देश के लिए शिपिंग सर्विसेज मुहैया कराती है।


Adani Group News: Adani Enterprises की फंड जुटाने की योजना, इस दिन होगा फैसला

Ashneer Grover ने इस साल पहला निवेश किया Ship Global में

बिजनेस रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पहले सीजन के बाद अश्नीर ग्रोवर ने इस साल अपना पहला निवेश शिप ग्लोबल में किया है। हालांकि भारतपे (BharatPe) और ग्रोफर्स (Grofers) के बाद उनके तीसरे और सबसे नए वेंचर थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) ने इस साल मार्च में एक फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप क्रिकपे (CrickPe) लॉन्च किया था। क्रिकपे को इस साल के आईपीएल से ठीक पहले लाया गया और इसकी टाइगर ग्लोबल की ड्रीम11 समेत बाकी प्लेटफॉर्म से सीधे टक्कर हो रही है। क्रिकपे के जरिए अपनी टीम बनाकर शानदार इनाम जीत सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे प्राइवेट ग्रुप बनाकर खेल सकते हैं या बड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल होकर असली क्रिकेटर्स से भी टक्कर ले सकते हैं। इसमें प्रैक्टिस करने के लिए फ्री प्रतियोगिता का भी प्रावधान है। वहीं इसमें अपने चहेते खिलाड़ी को रिवार्ड्स पेमेंट करने का भी प्रावधान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।