आंत्रप्रेन्योर और निवेशक अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने इस साल का अपना पहला निवेश गुरुग्राम की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में किया है। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अश्नीर ग्रोवर ने लॉजिस्टिक्स कंपनी शिप ग्लोबल (Ship Global) में निवेश किया है। ग्रोवर ने लिखा है, "शिपग्लोबलडॉटइन को उनका पहला चेक देने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ऑपरेशनल बिजनेस में ऐसी कंपनी खोजना बहुत मुश्किल है जो कम पूंजी से शुरू की जाए और बाहरी निवेश के बिना ही यह एक साल में 100 गुना बढ़ जाए। जैसे-जैसे भारत का एसएमई एक्सपोर्ट बढ़ रहा है, इस कंपनी का कारोबार कई गुना बढ़ने के आसार हैं। आयुष आनंद, अंगद अरोड़ा और वैभव कपूर ऐसे ही तरक्की करते रहें।"
