Shark Tank India: इस सीजन में हुईं ‘रिकॉर्ड’ 67 बिजनेस डील्स, यहां जानिए पूरी डिटेल

Shark Tank India शो पर मौजूद रहे शार्क्स में से एक अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में लिंक्डइन पर शो पर अपने सफर के बारे में बताया और कहा, इससे इंटरप्रिन्योरियल लैंडस्केप हमेशा के लिए बदल जाएगा

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन पिछले सप्ताह समाप्त हो गया

Shark Tank India : शार्ट टैंक का पहला सीजन खत्म हो गया है और अब हमारे पास इस साल डील हासिल करने वाली कंपनियों का डाटा मौजूद है। शो पर मौजूद शार्क्स में से एक अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में लिंक्डइन पर शो पर अपने सफर के बारे में बताया और कहा कि इससे ‘इंटरप्रिन्योरियल लैंडस्केप हमेशा के लिए बदल जाएगा।’

उद्यमशीलता के दशक की हुई शुरुआत

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मित्तल ने लिखा, “#SharkTankIndia का सीजन 1 खत्म होने वाला है, यह जाहिर है कि भारत में उद्यमशीलता के दशक की शुरुआत हो गई है। हम उन अवसरों पर विचार कर रहे हैं जो हमने क्रिएट किए हैं, हमने जो बातचीत शुरू की है और उससे भी ज्यादा अहम Shark Tank India के साथ हमने जो आग हमने लगाई है।”


उन्होंने कहा कि शो “प्रेरक रहा है, जिससे भारत का इंटरप्रिन्योरियल लैंडस्केप बदल जाएगा और यहां गर्व के साथ कुछ कूल फैक्ट साझा किए हैं।”

Digital Rupee: अगले साल लॉन्च हो जाएगा भारत का Digital Rupee, ट्रेडिशनल करेंसी से नहीं होगा अलग

अहम डाटा पर नजर डालिए :

इस सीजन में 198 लोगों में कुल 68 डील हुईं, जिसे मित्तल ने अपने आप में एक रिकॉर्ड बताया।

59 (87 फीसदी) ऐसे फाउंडर्स थे, जिनके पास कोई आईआईटी/ आईआईएम की डिग्री नहीं थी।

45 (67 फीसदी) में कम से कम एक फाउंडर 25 वर्ष से कम उम्र का था।

40 (60 फीसदी) पहले से फंडिंग हासिल कर चुके थे।

29 (43 फीसदी) में कम से कम एक महिला को-फाउंडर थी।

20 (30 फीसदी) टियर2/3 ग्रामीण भारत से थे।

18 (27 फीसदी) कोफाउंडर के रूप में दंपत्ति/ परिवार से थे।

अनुपम मित्तल ने किए 5.4 करोड़ के निवेश

मित्तल ने कहा, “ये नंबर रिकॉर्ड हैं और एक लंबी अवधि के अच्छे चक्र की शुरुआत का संकेत है। मैं इन अवसरों को लेकर खासा उत्साहित हूं।”

Budget 2022: इन 10 इंफ्रा स्टॉक्स में बने निवेश के मौके, Mutual Funds के भी हैं फेवरेट

अनुपम ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने “24 कंपनियों में 5.4 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की, जिनमें 70 फीसदी का नेतृत्व युवा, 50 फीसदी का नेतृत्व महिला उद्यमी करते हैं और 30 फीसदी की स्थापना दंपत्तियों और परिवारों ने की है।”

नमिता थॉपर ने शो के बाद भी कीं डील्स

एक अन्य शार्क नमिता थॉपर ने भी अपने इनवेस्टमेंट के आंकड़े साझा किए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शार्क टैंक के सीजन 1 में उन्होंने 25 डील्स में कुल 10 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें 7 करोड़ रुपये शो के दौरान और 3 करोड़ रुपये शो के बाद हुई उन डील्स में लगाए जो उनके हाथ से निकल गई थीं और कुछ डील्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। मैं उन शानदार उद्यमियों के साथ काम करने और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती थी।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।