Swiggy ने शुरू किया ESOP बायबैक का दूसरा स्टेज, 2000 एंप्लॉयीज से वापस खरीद रही अपने शेयर

फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी (Swiggy) अपने 2 हजार एंप्लॉयीज से शेयरों को वापस खरीदना या बायबैक शुरू कर दिया है। एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के बायबैक की यह दूसरी किश्त है। इससे पहले कंपनी ने करीब दो साल पहले 2021 में इसका ऐलान किया था। उस समय ऐलान हुआ कि कंपनी दो किश्तों में ESOP बायबैक करेगी। पहली बार यह बायबैक जुलाई 2022 में हुआ था और अब इस बार जुलाई 2023 में हो रहा है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जुलाई 2022 में स्विगी ने 900 एंप्लॉयीज से 2-2.3 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक किया था। अब इस राउंड में कंपनी 2 हजार एंप्लॉयीज से बाकी 2.7-3.0 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक करेगी।

फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी (Swiggy) अपने 2 हजार एंप्लॉयीज से शेयरों को वापस खरीदना या बायबैक शुरू कर दिया है। एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के बायबैक की यह दूसरी किश्त है। इससे पहले कंपनी ने करीब दो साल पहले 2021 में इसका ऐलान किया था। उस समय ऐलान हुआ कि कंपनी दो किश्तों में ESOP बायबैक करेगी। पहली बार यह बायबैक जुलाई 2022 में हुआ था और अब इस बार जुलाई 2023 में हो रहा है। यह बायबैक ऐसे समय में हो रहा है जबकि नए दौर की कुछ टेक कंपनियां फंडिंग की किल्लत के बीच नगदी बचा रही हैं और छंटनी कर रही हैं।

Swiggy ने कितने शेयरों का किया बायबैक

जुलाई 2022 में स्विगी ने 900 एंप्लॉयीज से 2-2.3 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक किया था। अब इस राउंड में कंपनी 2 हजार एंप्लॉयीज से बाकी 2.7-3.0 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक करेगी। दोनों खेप में करीब 5 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक हो रहा जबकि स्विगी ने पहले 3.5-4 करोड़ डॉलर के बायबैक का अनुमान लगाया था। 2018 से लेकर स्विगी ने अब तक चार बार में ESOP बायबैक किया है और हर बार साइज बढ़ता गया है। 2018 में कंपनी ने 40 लाख डॉलर का बायबैक किया था और फिर 2020 में इसने 90 लाख डॉलर खर्च किए। कंपनी में करीब 5 हजार एंप्लॉयीज हैं।


Byju's का बेंगलुरु का सबसे बड़ा ऑफिस खाली, कंपनी की इतनी होगी बचत

क्या वैल्यू पर हो रहा बायबैक?

स्विगी ने इसका खुलासा तो नहीं किया है कि किस भाव पर ESOP बायबैक हो रहा है लेकिन मनीकंट्रोल को जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से इसकी वैल्यू जोमैटो के बराबर ही लगी है। जोमैटो का मार्केट कैप 24 जुलाई को 870 करोड़ डॉलर था। यह स्विगी के उस वैल्यू से बहुत कम है जिस पर इसने पिछली बार फंड जुटाया था। स्विगी ने पिछली बार जनवरी 2022 में 1070 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।