Get App

Swiggy ने शुरू किया ESOP बायबैक का दूसरा स्टेज, 2000 एंप्लॉयीज से वापस खरीद रही अपने शेयर

फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी (Swiggy) अपने 2 हजार एंप्लॉयीज से शेयरों को वापस खरीदना या बायबैक शुरू कर दिया है। एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के बायबैक की यह दूसरी किश्त है। इससे पहले कंपनी ने करीब दो साल पहले 2021 में इसका ऐलान किया था। उस समय ऐलान हुआ कि कंपनी दो किश्तों में ESOP बायबैक करेगी। पहली बार यह बायबैक जुलाई 2022 में हुआ था और अब इस बार जुलाई 2023 में हो रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 2:20 PM
Swiggy ने शुरू किया ESOP बायबैक का दूसरा स्टेज, 2000 एंप्लॉयीज से वापस खरीद रही अपने शेयर
जुलाई 2022 में स्विगी ने 900 एंप्लॉयीज से 2-2.3 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक किया था। अब इस राउंड में कंपनी 2 हजार एंप्लॉयीज से बाकी 2.7-3.0 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक करेगी।

फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी (Swiggy) अपने 2 हजार एंप्लॉयीज से शेयरों को वापस खरीदना या बायबैक शुरू कर दिया है। एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के बायबैक की यह दूसरी किश्त है। इससे पहले कंपनी ने करीब दो साल पहले 2021 में इसका ऐलान किया था। उस समय ऐलान हुआ कि कंपनी दो किश्तों में ESOP बायबैक करेगी। पहली बार यह बायबैक जुलाई 2022 में हुआ था और अब इस बार जुलाई 2023 में हो रहा है। यह बायबैक ऐसे समय में हो रहा है जबकि नए दौर की कुछ टेक कंपनियां फंडिंग की किल्लत के बीच नगदी बचा रही हैं और छंटनी कर रही हैं।

Swiggy ने कितने शेयरों का किया बायबैक

जुलाई 2022 में स्विगी ने 900 एंप्लॉयीज से 2-2.3 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक किया था। अब इस राउंड में कंपनी 2 हजार एंप्लॉयीज से बाकी 2.7-3.0 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक करेगी। दोनों खेप में करीब 5 करोड़ डॉलर के शेयरों का बायबैक हो रहा जबकि स्विगी ने पहले 3.5-4 करोड़ डॉलर के बायबैक का अनुमान लगाया था। 2018 से लेकर स्विगी ने अब तक चार बार में ESOP बायबैक किया है और हर बार साइज बढ़ता गया है। 2018 में कंपनी ने 40 लाख डॉलर का बायबैक किया था और फिर 2020 में इसने 90 लाख डॉलर खर्च किए। कंपनी में करीब 5 हजार एंप्लॉयीज हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें