Get App

Swiggy IPO : अगले साल की शुरुआत में IPO ला सकती है स्विगी, 80 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

स्विगी (Swiggy) हाल में 10.7 अरब डॉलर की वैल्युएशन के साथ 70 करोड़ डॉलर जुटाकर डेकाकॉर्न बन गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 5:13 PM
Swiggy IPO : अगले साल की शुरुआत में IPO ला सकती है स्विगी, 80 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना
स्विगी की खुद को सिर्फ फूड डिलिवरी फर्म के रूप में नहीं बल्कि एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के रूप में स्थापित करने की योजना है

Swiggy IPO : फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी अगले साल अपने आईपीओ (IPO) के जरिये 80 करोड़ डॉलर जुटाने पर विचार कर रही है। निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिस्पर्धी कंपनी जोमैटो (Zomato) की मुश्किलों के बीच मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए फंड जुटाने की उम्मीद में कंपनी ने ये तैयारियां शुरू की हैं। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी की खुद को एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के रूप में स्थापित करने की योजना है, न कि सिर्फ फूड डिलिवरी फर्म के रूप में।

हाल में डेकाकॉर्न बनी है स्विगी

स्विगी (Swiggy) हाल में 10.7 अरब डॉलर की वैल्युएशन के साथ 70 करोड़ डॉलर जुटाकर डेकाकॉर्न बन गई थी। डेकाकॉर्न 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों को कहते हैं। इस प्रकार छह महीनों में ही कंपनी की वैल्युएशन लगभग दोगुनी हो गई है और कंपनी की यह वैल्युएशन जोमैटो से ज्यादा है। इससे पहले स्विगी (Swiggy) ने जुलाई, 2021 में हुए पिछले फंडिंग राउंड में, 5.5 अरब डॉलर की वैल्युएशन के साथ सॉफ्टबैंक विजन फंड 2, प्रोसस, एक्सेल और वेलिंगटन से 1.25 अरब डॉलर जुटाए थे। उनसे अप्रैल, 2020 मे 3.6 अरब डॉलर की वैल्युएशन पर फंड जुटाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें