Prosus ने घटाई Byju's की वैल्यूएशन, आंकी 3 अरब डॉलर से भी कम

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेमा उल्लंघन मामले में Byju's की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और फाउंडर बायजू रवींद्रन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। मई 2023 में BlackRock ने Byju's की वैल्यूएशन को घटाकर 8.3 अरब डॉलर कर दिया था। इस साल जुलाई में Byju's के बोर्ड में Prosus के रिप्रेजेंटेटिव रसेल ड्रिसेनस्टॉक ने इस्तीफा दे दिया था

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह घोषणा Prosus की अर्निंग्स कॉल के दौरान की गई।

टेक इनवेस्टर और Byju's के टॉप इनवेस्टर्स में से एक Prosus ने Byju's में अपनी हिस्सेदारी की वैल्यू कम कर दी है। इसके चलते Byju's की वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर से कम आंकी गई है। यह घोषणा Prosus की अर्निंग्स कॉल के दौरान की गई। Byju's की आधिकारिक तौर पर वैल्यूएशन आखिरी बार अक्टूबर 2022 में 22 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई थी, जब कंपनी ने एक फंडिंग राउंड में 25 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था। यह एक साल में दूसरी बार है जब Prosus ने Byju's की वैल्यूएशन घटाई है। पिछले साल नवंबर में Prosus ने पहली बार Byju's की फेयर वैल्यू घटाकर 5.97 अरब डॉलर कर दी थी।

मई 2023 में BlackRock ने Byju's की वैल्यूएशन को घटाकर 8.3 अरब डॉलर कर दिया था। इस साल जुलाई में Byju's के बोर्ड में Prosus के रिप्रेजेंटेटिव रसेल ड्रिसेनस्टॉक ने इस्तीफा दे दिया था। बाद में उनके बाहर निकलने के कारण के रूप में खराब रिपोर्टिंग और गवर्नेंस स्ट्रक्चर का हवाला दिया गया था। Byju's में इस्तीफे ऐसे वक्त में सामने आए, जब कंपनी वित्तीय नतीजों में देरी और अपने ऑडिटर Deloitte के इस्तीफे सहित कई मुद्दों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही थी। ड्रिसेनस्टॉक के अलावा चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव के विवियन वू और पीक एक्सवी पार्टनर्स (सिकोइया कैपिटल इंडिया) के जीवी रविशंकर ने भी जुलाई में Byju's का साथ छोड़ दिया।

Tata Motors के शेयर नए 52-वीक हाई पर, Tata Tech की लिस्टिंग से पहले आई तेजी


हाल ही में मिला है ED का नोटिस

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेमा उल्लंघन मामले में Byju's की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और फाउंडर बायजू रवींद्रन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसके अलावा नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में देरी के लिए कंपनी एक बार फिर आलोचना का शिकार हो गई है। कंपनी ने इस भुगतान की तारीख सितंबर से नवंबर कर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।