Get App

IPO से पहले Udaan का फोकस इन दो चीजों पर, सीईओ ने किया खुलासा

Udaan IPO: दिग्गज ई-कॉमर्स स्टार्टअप उड़ान (Udaan) दो साल के भीतर 2025 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इन तैयारियों के तहत यह कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ नई साझेदारी करने और लागत घटाने पर काम कर रही है। उड़ान ने अभी यह तय नहीं किया है कि यह भारत में लिस्ट होगी या देश के बाहर किसी और मार्केट में लेकिन इस पर लगातार काम हो रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 1:51 PM
IPO से पहले Udaan का फोकस इन दो चीजों पर, सीईओ ने किया खुलासा
Udaan IPO: उड़ान आईपीओ की तैयारियां तो कर रही है लेकिन इसकी प्रॉयोरिटी अभी वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाना है।

Udaan IPO: दिग्गज ई-कॉमर्स स्टार्टअप उड़ान (Udaan) दो साल के भीतर 2025 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इन तैयारियों के तहत यह कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ नई साझेदारी करने और लागत घटाने पर काम कर रही है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कंपनी के सीईओ वैभव गुप्ता ने कहा कि 18 महीने के भीतर ऑपरेटिंग प्रॉफिट का लक्ष्य रखा गया। इसी के आस-पास रिलायंस (Reliance) और वालमार्ट के फ्लिपकार्ट (Flipkart) की कॉम्पटीटर उड़ान की आईपीओ लाने की भी योजना है। हालांकि अभी उड़ान ने यह तय नहीं किया है कि यह भारत में लिस्ट होगी या देश के बाहर किसी और मार्केट में।

क्या है Udaan का फोकस

उड़ान आईपीओ की तैयारियां तो कर रही है लेकिन वैभव के मुताबिक इसकी प्रॉयोरिटी अभी वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाना है। इसके अलावा दूसरी प्रॉयोरिटी यह सुनिश्चित करने की है कि दुकानदार खरीदारी करते समय सबसे पहले उड़ान के बारे में सोचें और उसी के हिसाब से कंपनी मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखे। वैभव का कहना है कि कंपनी का मैनेजमेंट और बोर्ड अधिक प्रोफेशनल हो रहा है और शेयरहोल्डर्स भी इंस्टीट्यूशनल हो रहे हैं। उड़ान अपनी फिनटेक यूनिट के जरिए फाइनेंस सेगमेंट में भी है और यह कारोबार टैक्स काटने से पहले के आंकड़ों के हिसाब से मुनाफे में है और सालाना 70 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इसकी फिनटेक यूनिट के जरिए दुकानदारों को इंवेंटरी खरीदने के लिए वर्किंग कैपिटल लोन मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें