Unacademy में बड़ी छंटनी, 6 महीने के लिए कई एजुकेटर्स के कॉन्ट्रैक्ट किए सस्पेंड

Unacademy ने एजुकेटर्स को बताया कि लर्निंग सॉल्युशंस में बदलाव के लिए ‘स्ट्रैटजिक बदलाव’ किए गए हैं और इस बदलाव के चलते उसके प्लेट्रफॉर्म पर डॉउट सॉल्विंग में खासी कमी हो जाएगी

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 11:41 AM
2022 में अभी तक अनएकेडमी सेल्स, मार्केटिंग और दूसरी टीमों से 750 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है

Unacademy : सॉफ्टबैंक के निवेश वाली एडटेक यूनिकॉर्न अनएकेडमी ने फंडिंग की कमी के बीच कॉस्ट में कमी के मद्देनजर एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने NEET और IIT-JEE अपने कुछ डाउट सॉल्विंग एजुकेटर्स के कॉन्ट्रैक्ट्स सस्पेंड कर दिए हैं।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने मनीकंट्रोल को बताया, “रविवार (31 जुलाई) को एजुकेटर्स के दोनों समूह (IIT-JEE और NEET) को ईमेल भेजकर कह दिया गया कि उनके कॉन्ट्रैक्ट्स न्यूनतम छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं।”

डॉउट सॉल्विंग हो जाएगी खासी कम


सूत्र ने कहा, इसका मतलब है कि अगस्त से उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है और इस अवधि के दौरान उनको भुगतान नहीं किया जाएगा। छह महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट स्पेंड करने का मतलब है कि वे सिस्टम से बाहर हो गए हैं।

Zomato के शेयर में अच्छे नतीजों ने भरा जोश, अब इस स्टॉक में क्या करें!

मेल में Unacademy ने एजुकेटर्स को बताया कि लर्निंग सॉल्युशंस में सुधार के लिए ‘स्ट्रैटजिक बदलाव’ किए गए हैं और इस बदलाव के चलते उसके प्लेट्रफॉर्म पर डॉउट सॉल्विंग में खासी कमी हो जाएगी।

31 जुलाई तक का होगा भुगतान

अनएकेडमी ने मेल में एजुकेटर्स को बताया, “इसलिए, हमने डाउट सॉल्विंग से जुड़े सभी कार्यों को अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का फैसला किया है, जो कंटेंट प्रोवाइडर एग्रीमेंट में भी लिखा हुआ है।”

ITC पर JP MORGAN ने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर किया 350 रुपये, CLSA ने भी बढ़ाया टारगेट

मेल में कहा गया, एजुकेटर्स को 31 जुलाई तक की अपनी सेवाओं का बाकी पेमेंट 31 अगस्त तक मिल जाएगा। इस संबंध में अनएकेडमी को भेजे गए ईमेल पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

2020 में 750 लोगों की हुई छंटनी

पिछले महीने Unacademy के कोफाउंडर और सीईओ गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ईमेल मे कहा था कि कंपनी और छंटनी नहीं करेगी। इसके बजाय ‘गैर जरूरी’ कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए टीमों में फेरबदल किया जाएगा। मुंजाल ने कहा था, हम गैर जरूरी खर्चों में कटौती करके क्षमता बढ़ाना जारी रखेंगे।

2022 में अनएकेडमी अभी तक सेल्स, मार्केटिंग और दूसरी टीमों से 750 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। उसने सैकड़ों एजुकेटर्स की भी छंटनी की है, जो कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।