Get App

Unacademy में टॉप लेवल पर एक और ने छोड़ी कंपनी, दो महीने में तीन इस्तीफे

अनएकेडमी (Unacademy) में टॉप लेवल पर इस्तीफे की बयार अभी तक थमी नहीं है। अब इस लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) सुब्रमणियन रामचंद्रन भी कंपनी छोड़ने वाले हैं। सितंबर में कंपनी के टॉप लेवल से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) विवेक सिन्हा और चीफ ऑफ स्टॉफ अभ्युदय राणा ने भी इस्तीफा दे दिया था। इस प्रकार दो महीने में टॉप के तीन अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 12:59 PM
Unacademy में टॉप लेवल पर एक और ने छोड़ी कंपनी, दो महीने में तीन इस्तीफे
Unacademy की शुरुआत मुंजाल ने वर्ष 2010 में एक यूट्यूब चैनल के रूप में की थी। मेडिकल और इंजीनयरिंग एंट्रेंस एग्जाम समेत अन्य टेस्ट की तैयारियों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में इसकी शुरुआत हुई। इसे मुंजाल ने रोमन सैनी के साथ मिलकर शुरू किया था।

अनएकेडमी (Unacademy) में टॉप लेवल पर इस्तीफे की बयार अभी तक थमी नहीं है। अब इस लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) सुब्रमणियन रामचंद्रन भी कंपनी छोड़ने वाले हैं। सितंबर में कंपनी के टॉप लेवल से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) विवेक सिन्हा और चीफ ऑफ स्टॉफ अभ्युदय राणा ने भी इस्तीफा दे दिया था। इस प्रकार दो महीने में टॉप के तीन अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दिया है। करीब एक साल पहले भी कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (CMO) करन श्रॉफ ने भी कंपनी छोड़ दी थी।

अहम मौके पर CFO ने छोड़ी Unacademy

अनएकेडमी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सुब्रमणियन रामचंद्रन ने ऐसे समय में कंपनी छोड़ी है जब वित्त वर्ष 2023 के वित्तीय नतीजों को अभी फाइल करना बाकी है। ये नतीजे कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पास फाइल होंगे। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का कंसालिडेटेड लॉस बढ़कर 2848 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2021 में इसका घाटा 1537 करोड़ रुपये था यानी कि वित्त वर्ष 2022 में घाटा सालाना आधार पर 85 फीसदी बढ़ गया।

स्टूडेंट्स का फ्यूचर बनाने वाली Unacademy क्या अपना भविष्य सुरक्षित कर पाएगी? जानिए इस स्टार्टअप की अंदर की कहानी

YouTube Channel के रूप में हुई थी शुरुआत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें