यूनिकॉर्न Udaan में गजब खेल, 34 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने के बाद निकाल दिए 150 एंप्लॉयीज

कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपने संचालन के तरीके में बुनियादी बदलाव के कारण कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। Udaan पहले पूरे भारत पर फोकस के साथ कारोबार करती थी लेकिन अब उसने अपने ऑपरेशंस को डिसेंट्रलाइज्ड करने का फैसला किया है। 14 दिसंबर को Udaan ने जानकारी दी थी कि उसने Series E राउंड के तहत M&G Plc. से 34 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
कुछ दिन पहले ही Udaan ने 34 करोड़ डॉलर की फंंडिंग जुटाई थी।

B2B ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न स्टार्टअप उड़ान (Udaan) ने करीब 150 लोगों की छंटनी की है। यह इसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सोर्सेज से मिली है। कुछ दिन पहले ही उड़ान ने 34 करोड़ डॉलर की फंंडिंग जुटाई थी। कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपने संचालन के तरीके में बुनियादी बदलाव के कारण कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एक सोर्स का यह भी कहना है कि निकाले गए कर्मचारियों की संख्या 150 से ज्यादा भी हो सकती है।

यह पिछले 13 माह में दूसरी बार है, जब उड़ान ने नए राउंड में फंडिंग जुटाने के कुछ वक्त बाद ही छंटनी की है। 14 दिसंबर को उड़ान ने जानकारी दी थी कि उसने Series E राउंड के तहत M&G Plc. से 34 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है। इस फंडिंग राउंड में Lightspeed Venture Partners और DST Global जैसे उड़ान के मौजूदा निवेशकों ने भी भाग लिया। Series E राउंड डेट और इक्विटी का मिक्स रहा।

किस तरह की रिस्ट्रक्चरिंग का प्लान


उड़ान पहले पूरे भारत पर फोकस के साथ कारोबार करती थी लेकिन अब उसने अपने ऑपरेशंस को डिसेंट्रलाइज्ड करने का फैसला किया है। सोर्सेज के मुताबिक, अब संचालन क्लस्टर वाइज होगा। इसका मतलब है कि विभिन्न क्लस्टर्स के लिए अलग-अलग टीमें होंगी और हर टीम किसी एक क्लस्टर के लिए, श्रेणियों की परवाह किए बिना सभी प्रोडक्ट्स पर गौर करेगी।

Edelweiss Alternative Asset Management में 20% तक शेयर बेचेगी पेरेंट कंपनी Edelweiss, स्टॉक का भाव आया नीचे

चपरासी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पर गिरी गाज

कारोबार की रिस्ट्रक्चरिंग के उड़ान के फैसले ने चपरासी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक, सभी रोल्स के कर्मचारियों को प्रभावित किया है। कहा जा रहा है कि मार्केटिंग, फाइनेंस, कैटेगरी, ऑपरेशंस वे डिवीजन हैं, जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।