Edelweiss Alternative Asset Management में 20% तक शेयर बेचेगी पेरेंट कंपनी Edelweiss, स्टॉक का भाव आया नीचे

Edelweiss Financial Services की ओर से कहा गया है कि इस बिक्री प्रक्रिया से मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल कर्ज कम करने और कारोबार की मार्केट वैल्यू स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इक्विटी मॉनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सितंबर 2023 तक EAAA का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50000 करोड़ रुपये था।

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 6 माह में Edelweiss Financial Services शेयर ने करीब 48 प्रतिशत की तेजी देखी है।

फाइनेंस कंपनी एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services), अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी एडलवाइस अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट (Edelweiss Alternative Asset Management or EAAA) में 10 से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाह रही है। जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इक्विटी मॉनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, इस बिक्री के जरिए 1,500-2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

उम्मीद है कि यह बिक्री 4 से 5 महीने में पूरी हो जाएगी। इस धनराशि का इस्तेमाल कर्ज कम करने और कारोबार की मार्केट वैल्यू स्थापित करने के लिए किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि सितंबर 2023 तक EAAA का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50000 करोड़ रुपये था। यह वित्त वर्ष 2016-17 के बाद से 31 प्रतिशत CAGR की रफ्तार से बढ़ा है।

शेयर 9% तक लुढ़का


Edelweiss Financial Services का शेयर 18 दिंसबर को गिरावट के साथ खुला। बीएसई पर इसने तुरंत ही पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक का गोता लगाया और 69.54 रुपये पर जा पहुंचा।हालांकि बाद में यह संभला और ट्रेडिंग बंद होने पर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 75 रुपये के लेवल पर सेटल हुआ।

Hot Stock : ये 2 स्टॉक्स कुछ ही दिनों में आपको कर सकते हैं मालामाल, एक्सपर्ट ने दी है इन वजहों से निवेश की सलाह

पिछले 6 माह में शेयर ने करीब 48 प्रतिशत की तेजी देखी है। शेयर का 1 साल का हाई 83.35 और 1 साल का लो 37.43 रुपये है। Edelweiss Financial Services के शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.17 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.79 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक, 7,081.79 करोड़ रुपये है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सितंबर 2023 के आखिर तक 32.77 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 62.47 प्रतिशत थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।