फल-सब्जी बेचने वाली तमिल कंपनी में WestBridge Capital की दिलचस्पी, खरीद ली मेजॉरिटी हिस्सेदारी

प्राइवेट इक्विटी फर्म वेस्टब्रिज कैपिटल ने तमिलनाडु की फल और सब्जी बेचने वाली रिटेल चेन केपीएन फार्म फ्रेश (KPN Farm Fresh) की आधे से अधिक हिस्सेदारी खरीद ली है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक इस पीई (प्राइवेट इक्विटी) फर्म की योजना देश के कंजम्प्शन और रिटेल थीम में अपनी हिस्सेदारी दोगुना करने की है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
केपीएन (Kovai Pazhamudhir Nilayam) का फल और सब्जियों का रिटेल चेन पूरे तमिलनाडु में है। इसकी शुरुआत कोयम्बटूर में एक ठेलागाड़ी से हुई थी और अब भी इसे एक परिवार ही चलाता है।

प्राइवेट इक्विटी फर्म वेस्टब्रिज कैपिटल ने तमिलनाडु की फल और सब्जी बेचने वाली रिटेल चेन केपीएन फार्म फ्रेश (KPN Farm Fresh) की आधे से अधिक हिस्सेदारी खरीद ली है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक इस पीई (प्राइवेट इक्विटी) फर्म की योजना देश के कंजम्प्शन और रिटेल थीम में अपनी हिस्सेदारी दोगुना करने की है। केपीएन (Kovai Pazhamudhir Nilayam) की बात करें तो इसका फल और सब्जियों का रिटेल चेन पूरे तमिलनाडु में है। इसकी शुरुआत कोयम्बटूर में एक ठेलागाड़ी से हुई थी और अब भी इसे एक परिवार ही चलाता है।

70 फीसदी हिस्सेदारी के लिए हुई डील

सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यह सौदा 550-660 करोड़ रुपये में हुआ है। वेस्टब्रिज ने केपीएन की करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदा है और यह सौदा कैश में हुआ है। इस सौदे के वैल्यू के हिसाब से केपीएन की वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये की है। 70 फीसदी हिस्सेदारी वेस्टब्रिज को बेचने के बाद बाकी 30 फीसदी हिस्सेदारी अभी प्रमोटर्स और इसके मौजूदा एमडी सेंथिल नटराजन के पास बना रहेगा। सेंथिल आगे भी कंपनी का कारोबार देखते रहेंगे। केपीएन की रिटेल चेन का रेवेन्यू करीब 400 करोड़ रुपये है और अब यह तमिलनाडु के बाहर भी विस्तार करना चाहती है।


मार्केट की तेजी से बढ़ा शेयरों में निवेश का क्रेज, मई में 20 लाख से अधिक खुले डीमैट अकाउंट्स

KPN के बारे में डिटेल्स

सेंथिल नटराजन के पिता आर नटराजन 60 के दशक में कोयंबटूर में चार भाईयों में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने पिता के गुजरने के बाद अपने बड़े भाई के साथ फल बेचने और परिवार को सपोर्ट करने के लिए स्कूल छोड़ दिया था। यहीं से केपीएन की शुरुआत हुई। दोनों भाईयों ने अपनी बचत से 1965 में 300 रुपये के निवेश के साथ अपना पहला स्टोर ‘Pazhamudhir Nilayam’ खोला। इसने दर्जन की बजाय चीजों को वजन के हिसाब से सामान बेचना शुरू किया।

जब बिक्री में गिरावट आई तो दोनों भाइयों ने भी शुरुआत में बिना पानी मिलाए फलों का जूस बेचना शुरू किया। इससे ग्राहकों ने फल भी खरीदना शुरू कर दिया। 2012 में उन्होंने औपचारिक तौर पर केपीएन फार्म फ्रेश शुरू किया और इसमें 60 फीसदी हिस्सेदारी रखी। बाकी हिस्सेदारी पार्टनर्स की रही। इस कंपनी के पास कोयंबटूर में 20 हजार वर्ग फीट का वेयरहाउस है। इसके अलावा चेन्नई के बाहर वनगराम में डेढ़ लाख वर्ग फीट में एक और वेयरहाउस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।