Get App

कौन हैं विराट कोहली की बिजनेस पार्टनर अंजना रेड्डी, जिन्होंने कम समय में खड़ी कर ली 1200 करोड़ की कंपनी

अंजना रेड्डी ने अमेरिका में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इलिनोइस यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। फिर 2011 में वह एक बिजनेस आइडिया लेकर भारत लौट आईं। कपड़ा कंपनी रॉगन (Wrogn) की स्थापना अंजना रेड्डी ने ही की थी, जो अब विराट कोहली की बिजनेस पार्टनर हैं। साल 2018 में कंपनी ने 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वैल्यूएशन हासिल किया था

Akhileshअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 6:05 PM
कौन हैं विराट कोहली की बिजनेस पार्टनर अंजना रेड्डी, जिन्होंने कम समय में खड़ी कर ली 1200 करोड़ की कंपनी
Anjana Reddy: खबरों की मानें तो 2022 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये थी

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट के अलावा कई अन्य स्रोतों से भी पैसा कमाते हैं। वह कई कंपनियों में निवेश किए हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि कपड़ा कंपनी रॉगन (Wrogn) में भी उनकी हिस्सेदारी है। फोर्ब्स (Forbes) के मुताबिक, इस ब्रांड को बनाने वाली कंपनी में विराट का पैसा लगा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इस ब्रांड को शुरू नहीं किया था, बल्कि वह एक निवेशक के तौर पर इससे जुड़े थे। दरअसल, इस ब्रांड की स्थापना अंजना रेड्डी (Anjana Reddy) ने की थी, जो अब विराट कोहली की बिजनेस पार्टनर हैं।

कौन हैं अंजना रेड्डी?

अंजना रेड्डी ने अमेरिका में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी (Purdue University) से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इलिनोइस यूनिवर्सिटी (University of Illinois) से फाइनेंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। फिर 2011 में वह एक बिजनेस आइडिया लेकर भारत लौट आईं। यहां आकर उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी यादगार चीजों को बेचने के आइडिया को एक कंपनी के सामने पेश किया। कंपनी उनके स्टार्टअप में निवेश के लिए राजी हो गई। लेकिन उसने शर्त यह रखी कि वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपने ब्रांड के साथ जोड़े और आखिरकार उन्होंने ऐसा कर दिखाया। उनसे मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) उनकी कंपनी यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज़ प्राइवेट लिमिटेड (USPL) में निवेश करने के लिए सहमत हो गए।

शुरू की नई कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें