Yes Bank ने स्टार्टअप्स इनक्यूबेटर Venture Catalysts में किया निवेश, कैसे मदद करेगा बैंक

इस निवेश के साथ यस बैंक का लक्ष्य ‘फ्यूचर टेक बिजनेस ऑफ इंडिया’ को आगे बढ़ाना, फाइनेंशियल सेक्टर के साथ ही टेक्नोलॉजी क्षेत्र में इनोवेशन को प्रोत्साहन देना और वेंचर कैटालिस्ट्स के निवेश वाले प्रमुख टेक स्टार्टअप्स के साथ संभावित भागीदारी पर काम करना है

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
यस बैंक ने दो प्लेटफॉर्म्स बीम्स फिनटेक फंड और नाइन यूनिकॉर्न्स एक्सेलेटर फंड को भी कैपिटल स्पॉन्सर किया है

Yes Bank invests Venture Catalysts Group Funds : यस बैंक ने वेंचर कैटालिस्ट्स ग्रुप फंड्स (वेंचर कैटालिस्ट्स) में निवेश किया है। इस निवेश के साथ बैंक का लक्ष्य ‘फ्यूचर टेक बिजनेस ऑफ इंडिया’ को आगे बढ़ाना, फाइनेंशियल सेक्टर के साथ ही टेक्नोलॉजी क्षेत्र में इनोवेशन को प्रोत्साहन देना और वेंचर कैटालिस्ट्स के निवेश वाले प्रमुख टेक स्टार्टअप्स के साथ संभावित भागीदारी पर काम करना है। वेंचर कैटालिस्ट्स एक एकीकृत इनक्यूबेटर है, जो स्टार्टअप फाउंडर्स को आइडिया की शुरुआत से ग्रोथ स्टेजेस तक के सफर में फंडिंग, मेंटरशिप आदि की पेशकश करता है।

दो प्लेटफॉर्म्स के साथ भी की भागीदारी

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा यस बैंक ने दो प्लेटफॉर्म्स बीम्स फिनटेक फंड (Beams Fintech Fund) और नाइन यूनिकॉर्न्स एक्सेलेटर फंड (9 Unicorns Accelerator Fund) को भी कैपिटल स्पॉन्सर किया है। Beams Fintech Fund ग्रोथ स्टेज कंपनियों में निवेश करता है, वहीं 9 Unicorns Accelerator Fund एक शुरुआती चरण में निवेश करने वाला फंड है।


SBI म्‍यूचुअल फंड ने हिंदी में वेबसाइट की लॉन्च, जानिए इसके फायदे

भारत एक बड़ी ग्रोथ के मुहाने पर

यस बैंक के कंट्री हेड (ट्रांजेक्शन बैंकिंग) अजय राजन ने कहा, “हमें वेंचर कैटालिस्ट्स और सहायक प्लेटफॉर्म Beams Fintech Fund और 9 Unicorns Accelerator Fund के साथ पार्टनर बनने पर खासी खुशी है। भारत एक बड़ी ग्रोथ के मुहाने पर खड़ा है। बैंकों और टेक कंपनियों के बीच भागीदारी इस ग्रोथ के सफर में अहम भूमिका निभाएगी।

Business Idea: इस बिजनेस से नौकरी की टेंशन हो जाएगी खत्म, हर महीने होगी बंपर कमाई

दूसरे बैंकों को मिलेगा प्रोत्साहन

बीम्स फिनटेक के को-फाउंडिंग मेंबर नवीन सूर्या ने कहा, यह पार्टनरशिप टेक इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी शुरुआत है। यस बैंक हमेशा ही एक विजनरी बैंक रहा है। उम्मीद है कि इससे दूसरे बैंकों और फिनटेक कंपनियों भी Beams Fintech Fund और 9 Unicorns Accelerator Fund जैसे स्टार्टअप्स से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।