क्विक-कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) ने 1.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 20 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। इस तरह, 11 महीने के बाद भारत की कोई स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनी है। यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनी को कहते हैं, जिसका वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर या इससे ज्यादा हो।
