Get App

सबके पास तक कैसे पहुंचे पैसा, Zerodha के Nithin Kamath ने कही ये बात

आमतौर पर स्टार्टअप्स को निवेश हासिल करने के लिए विदेशी निवेशकों के पास जाना पड़ता है। विदेशी निवेशकों के दम पर वे अपने कारोबार को तेजी से आगे ले जाते हैं। हालांकि दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) का मानना है कि फंड का इंतजाम घरेलू स्तर पर किया जा सकता है और इसमें खुदरा निवेशकों की बड़ी भागीदारी हो सकती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 2:51 PM
सबके पास तक कैसे पहुंचे पैसा, Zerodha के Nithin Kamath ने कही ये बात
नितिन कामत के मुताबिक यहां गोल्ड, रियल एस्टेट और एफडी में ढेर सारा पैसा जमा है। अगर इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो स्टार्टअप्स को बढ़िया सपोर्ट मिलेगा।

आमतौर पर स्टार्टअप्स को निवेश हासिल करने के लिए विदेशी निवेशकों के पास जाना पड़ता है। विदेशी निवेशकों के दम पर वे अपने कारोबार को तेजी से आगे ले जाते हैं। हालांकि दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) का मानना है कि फंड का इंतजाम घरेलू स्तर पर किया जा सकता है और इसमें खुदरा निवेशकों की बड़ी भागीदारी हो सकती है। इसके अलावा नितिन कामत ने टैक्स से जुड़े बड़ी राहत के जरिए भी स्टार्टअप्स को सहारे की वकालत की है और इसके लिए उन्होंने यूनाइटेड किंगडम का उदाहरण भी दिया है। नितिन कामत ने इसे लेकर तीन ट्वीट्स की एक सीरीज की है।

टैक्स से जुड़े किस राहत की बात कर रहे Nitin Kamath

नितिन कामत के ट्वीट के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में स्टार्टअप निवेश पर 50 फीसदी टैक्स रिलीफ और कैपिटल गेन्स एग्जेम्प्शन मिलता है। कामत का कहना है कि जिनके पास पैसे हैं, उन्हें इसे स्टार्टअप्स में लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए यह बहुत शानदार तरीका है। जीरोधा के को-फाउंडर का कहना है कि विदेशी वेंचर कैपिटल्स (VCs) पर निर्भरता घटाने के लिए इस प्रकार की योजनाओं पर विचार किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें