Zilingo ने जांच के बीच सीईओ को किया सस्पेंड, सिंगापुर के चर्चित स्टार्टअप की अकाउंटिंग पर उठे थे सवाल

जिलिंगो पीटीई (Zilingo Pte), गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक से 15 से 20 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश कर रही थी, तब इनवेस्टर्स ने उसके फाइनेंसेज पर सवाल उठाए थे

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निलंबित सीईओ अंकिति बोस ने कुछ गलत काम करने के आरोपों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उनका निलंबन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर किया गया है

Zilingo Pte : सिंगापुर के बहुचर्चित स्टार्टअप्स में से एक जिलिंगो पीटीई ने अपनी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अंकिति बोस (Ankiti Bose) को सस्पेंड कर दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी की नई फंडिंग हासिल करने की कोशिशों के दौरान उसकी अकाउंटिंग पर सवाल उठने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही थी कंपनी

कंपनी अपैरल मर्चेंट्स और फैक्ट्रीज को टेक्नोलॉजी की आपूर्ति करती है। सूत्रों ने कहा कि जिलिंगो पीटीई (Zilingo Pte), गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक से 15 से 20 करोड़ डॉलर जुटाने की कोशिश कर रही थी, तब इनवेस्टर्स ने विचार-विमर्श के दौरान उसके फाइनेंसेज पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि इसके चलते बातचीत अटक गई। इससे जिलिंगो की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी जा रही थी।


वर्कप्लेस पर कम फ्लेक्सिबिलिटी से 72% महिलाएं नौकरी रिजेक्ट करती हैं : स्टडी

मौजूदा इनवेस्टर्स ने शुरू की जांच

सूत्रों ने कहा कि इसके बाद टेमासेक होल्डिंग्स और सिकोइया कैपिटल इंडिया जैसे इनवेस्टर्स ने उनकी फाइनेंशियल प्रैक्टिसेज की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिलिंगो के ऑडिटर ने कंपनी की अकाउंटिंग पर सवाल खड़े किए हैं। बड़ी चिंता यह है कि जिलिंगो हजारों छोटे मर्चेंट्स के ट्रांजेक्शंस और रेवेन्यू के लिए जिम्मेदार है और रेगुलेटर्स ने करा कि कंपनी ने 2019 से अपने फाइनेंशियल रिटर्न फाइल नहीं किए हैं।

राकेश झुनझुनवाला ने इस दिग्गज ऑटो कंपनी में बेची हिस्सेदारी, शेयरों में आई गिरावट

बोस की दलील, उत्पीड़न की शिकायतों पर की कार्रवाई

हालात की जानकारी रखने वाले दो लोगों के मुताबिक, बोस ने कुछ गलत काम करने के आरोपों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उनका निलंबन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर किया गया है। ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक, उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए प्रॉविंस लॉ एशिया के अब्राहम वर्गीस को नियुक्त किया है। जिलिंगो और टेमासेक ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।

हाल में कई डायरेक्टर्स ने दिए हैं इस्तीफे

रेगुलेटरी फाइलिंग्स के मुताबिक, जिलिंगो के दो डायरेक्टर्स टेमासेक के शू वेई यांग और बुर्दा प्रिंसिपल इनवेस्टमेंट्स लि. के अलबर्ट शाई पिछले महीने बोर्ड से बाहर हो गए थे। जिलिंगो ने 2019 के मध्य में सिटीग्रुप इंक के पूर्व अधिकारी जेम्स पेरी को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया था, लेकिन एक साल पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया और वह अमेरिका एक बैंक से जुड़ गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।