राकेश झुनझुनवाला ने इस दिग्गज ऑटो कंपनी में बेची हिस्सेदारी, शेयरों में आई गिरावट

31 दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में Escorts का मुनाफा 32.27 फीसदी की गिरावट के साथ 194.19 करोड़ रुपये पर रहा था जो कि दिसंबर 2021 तिमाही में 286.71 करोड़ रुपये पर रहा था

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में Escorts में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 75 लाख इक्विटी शेयर या 5.68 फीसदी थी।

आज दोपहर के कारोबारी सत्र में Escorts के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे थे। बता दें कि दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी Escorts में अपनी हिस्सेदारी बेची है।

31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में Escorts में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 75 लाख इक्विटी शेयरों की या 5.68 फीसदी थी। वहीं वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला का नाम Escorts के उन शेयरधारकों की सूची से बाहर है जिनकी कंपनी में 1 फीसदी या उससे ज्यादा की हिस्सेदारी है।

इसका मतलब यह है कि  बिगबुल ने मार्च -जनवरी 2022 की अवधि में कंपनी में मुनाफावसूली की। बतातें चलें कि यह स्टॉक अभी दबाव में चल रहा है। पिछले 5 दिनों में इसमें 17 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।


Edelweiss Securities के आदित्य नारायण की राय, FY23 में कंपनियों की आय पर देखने को मिल सकता है दबाव

फिलहाल 3 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर करीब 58.00 रुपये यानी 3.62 फीसदी की गिरावट के साथ 1,545.85 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,607.90 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 1,531.10 रुपये है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 1,934.00 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 1,100.00 रुपये का है। कंपनी का करेंट वॉल्यूम 1,842,101 शेयर है जबकि इसका मार्केट कैप 17,060 करोड़ रुपये है।

कंपनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में Escorts का मुनाफा सालाना आधार पर 32.27 फीसदी की गिरावट के साथ 194.19 करोड़ रुपये पर रहा था जो कि दिसंबर 2021 तिमाही में 286.71 करोड़ रुपये पर रहा था।

सालाना आधार पर दिसंबर 2021 में कंपनी का एबिटडा 411.59 करोड़ रुपये से घटकर 305.23 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं इस स्टॉक का EPS दिसंबर 2020 के 29.21 से गिरकर 19.74 पर आ गया ।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।