Edelweiss Securities के आदित्य नारायण ने CNBC-TV18 के साथ बाजार की आगे की दशा और दिशा पर हुई बातचीत में कहा कि निवेशकों को 2022-23 में कंपनियों के अर्निंग ग्रोथ के अनुमान को लेकर सर्तक रहने की जरुरत है।
Edelweiss Securities के आदित्य नारायण ने CNBC-TV18 के साथ बाजार की आगे की दशा और दिशा पर हुई बातचीत में कहा कि निवेशकों को 2022-23 में कंपनियों के अर्निंग ग्रोथ के अनुमान को लेकर सर्तक रहने की जरुरत है।
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी से ना सिर्फ कंपनियों की मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा । इसकी वजह से प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते डिमांड पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता हैं। बड़ी बात यह है कि आगे डिमांड कैसी रहती है यहीं वह फैक्टर है जो चिंता का सबसे बड़ा विषय हैं।
यह भी पढ़ें -Multibagger Stock: Adani Green के शेयरों में 1 महीने में दिखी 50% की तेजी, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगी ये मजबूती
गौरतलब है कि निवेशकों में इस बात को लेकर विश्वास बना है कि 2022-23 और 2023-24 में निफ्टी में शामिल कंपनियों की अर्निंग में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसकी वजह घरेलू निवेश में फिर आती तेजी और एक्सपोर्ट में तेजी की उम्मीद है। अब तक बाजार महंगाई से जुड़ी चिंताओं, अमेरिका में संभावित मंदी और चीन की सुस्ती जैसे समस्याओं से पार पाने में सफल रहा है।
मनीकंट्रोल के मार्च महीने के मार्केट सेटिमेंट सर्वे के मुताबिक फंड मैनेजरों को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022-23 में Nifty 50 कंपनियों की कमाई में 10-15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू महंगाई के दबाव ने आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी को ग्रोथ पर महंगाई को वरीयता देने के लिए मजबूर कर दिया है। जिसके चलते आरबीआई ने कोरोना महामारी काल के अपने नरम मौद्रिक रूख में आगे कड़ाई लाने के संकेत शुरु कर दिए है।
इस माहौल में आदित्य नारायण आईटी सेक्टर को लेकर विश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। उनके मुताबिक आगे इस सेक्टर ग्रोथ की अच्छी संभावना देखने को मिली है । हालांकि उन्होंने यह माना एट्रिशन की बढ़ती दर की वजह से नियर टर्म में आईटी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा लेकिन मध्यम अवधि के निवेश नजरिए से आईटी सेक्टर काफी अच्छा नजर आ रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।