Get App

छंटनी की बजाय यह नीति अपनाई Zoho ने, अब तमिलनाडु के बाहर विस्तार की योजना, उत्तर प्रदेश में यहां होगी एंट्री

कठिन मैक्रोइकनॉमिक परिस्थितियों में भारत समेत दुनिया भर में आईटी कंपनियों में छंटनी का दबाव दिख रहा है। हालांकि जोहो (Zoho) के को-फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेंबू ने अपनी कंपनी में छंटनी की बजाय दूसरी नीति अपनाई। अब यह अपने कारोबारी मॉडल को तमिलनाडु के दूसरे जिलों में ले जा रही है। इसके अलावा यह उत्तर प्रदेश में भी फैसिलिटी स्थापित करने पर काम कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2023 पर 9:35 AM
छंटनी की बजाय यह नीति अपनाई Zoho ने, अब तमिलनाडु के बाहर विस्तार की योजना, उत्तर प्रदेश में यहां होगी एंट्री
Zoho तेन्कासी में काम कर रही है और 10 साल पहले के मुकाबले यहां की इकनॉमिक परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है।

कठिन मैक्रोइकनॉमिक परिस्थितियों में भारत समेत दुनिया भर में आईटी कंपनियों में छंटनी का दबाव दिख रहा है। कई कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। हालांकि जोहो (Zoho) के को-फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेंबू ने अपनी कंपनी में छंटनी की बजाय मुनाफे के मार्जिन में कटौती की नीति अपनाई है। कंपनी अपने तेन्कासी रूरल टेक हब का विस्तार कर रही है और तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में भी अपने मॉडल को ले जा रही है। इसके अलावा यह उत्तर प्रदेश में भी फैसिलिटी स्थापित करने पर काम कर रही है। वहीं आईपीओ को लेकर कंपनी का कहना है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। मनीकंट्रोल ने श्रीधर वेंबू से कई मुद्दों पर बातचीत की जिसके बारे में नीचे दिया जा रहा है।

क्या है Zoho का Tenkasi मॉडल और क्या है कंपनी की योजना

तेन्कासी मॉडल का मतलब गांवों में टेक हक स्थापित करना है। वेंबू के मुताबिक अगर बढ़िया लीडरशिप मिल जाए तो यह बहुत शानदार मॉडल है। अब कंपनी का लक्ष्य इस मॉडल को देश के सभी जिलों में लागू करना है। तेन्कासी में मौजूद फैसिलिटी की बात करें तो अभी यहां 800 लोग काम करते हैं और अब इसमें 1000 लोगों के हायरिंग की योजना बन रही है। इस प्रकार अगले तीन से चार साल में यहां 2 हजार से अधिक लोग काम करने लगेंगे।

हब के साथ चार ब्रांच जुड़े हैं जिन्हें हब से सेंट्रलाइज्ड सर्विस मिलती है। अब अगर किसी ब्रांच में नेटवर्क डाउन है तो हब ऑफिस इस दिक्कत को सुलझाता है। इस प्रकार जोहो ऐसी सर्विसेज मुहैया कराती है जो बड़े हब ऑफिस प्रोवाइड करते हैं। अब इसी मॉडल को तमिलनाडु के बाकी जिलों और उत्तर भारत के जिलों में ले जाने की कंपनी की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें