Swiggy के CTO डेल वाज ने दिया इस्तीफा, जानिए अब किसे मिलगी यह जिम्मेदारी

राव वर्तमान में स्विगी में कंज्यूमरटेक और फिनटेक (इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। स्विगी के एक प्रवक्ता ने कहा कि डेल वाज कंपनी से अलग हो रहे हैं और वे स्टार्टअप शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। वह अगले महीने तक कंपनी के साथ बने रहेंगे

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 3:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) डेल वाज (Dale Vaz) ने इस्तीफा दे दिया है।

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) डेल वाज (Dale Vaz) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने करीब 5 साल तक कंपनी को अपनी सेवाएं दी है। डेल वाज Amazon में 11 साल बिताने के बाद स्विगी में शामिल हुए थे। उनकी जगह पर अब यह जिम्मेदारी मधुसूदन राव को दी जाएगी। बता दें कि मधुसूदन राव करीब 4 साल से कंपनी से जुड़े हुए हैं। राव वर्तमान में स्विगी में कंज्यूमरटेक और फिनटेक (इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।

अगले महीने तक कंपनी के साथ बने रहेंगे डेल वाज

स्विगी के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि डेल वाज कंपनी से अलग हो रहे हैं और वे स्टार्टअप शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। वह अगले महीने तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। प्रवक्ता ने आगे कहा, "मधुसूदन राव CTO का पद संभालेंगे। मधु 4 साल से अधिक समय से स्विगी के साथ हैं और हमारे ग्राहकों को क्या चाहिए, यह समझते हैं। बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड के साथ उनके पास टेक लीडरशिप का दशकों का अनुभव है।"


उन्होंने आगे कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि डेल वाज ने नए अवसरों के लिए स्विगी से आगे बढ़ने का फैसला किया है। वह मई 2023 तक अपनी भूमिका में बने रहेंगे और एक एडवाइजर के तौर पर आगे स्विगी से जुड़े रहेंगे। स्विगी में उनके अहम योगदानों के लिए हम उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।" कंपनी के साथ चार साल से जुड़े राव उनकी जगह लेंगे।

कार्तिक गुरुमूर्ति भी कंपनी से हो गए हैं अलग

बता दें कि कुछ समय पहले ही स्विगी के इंस्टामार्ट हेड कार्तिक गुरुमूर्ति ने कंपनी से अलग होने का ऐलान किया था। उनकी जगह पर फानी किशन कंपनी के CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। फानी किशन कंपनी के InsanelyGood बिजनेस के हेड भी हैं, और उन्हें जुलाई 2021 में Swiggy के को-फाउंडर के रूप में प्रमोट किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।