Netflix Layoffs: OTT प्लेटफॉर्म में फिर जॉब कट, 1000 लोगों की छंटनी

Netflix Layoffs: स्ट्रीमिंग मार्केट में कॉम्पिटीशन तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया कंपनियां कंसोलिडेटेड हो रही हैं और यूट्यूब व्यूअरशिप और विज्ञापन पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा हासिल कर रहा है। नेटफ्लिक्स अपने रेवेन्यू के सोर्स बढ़ाने के लिए सब्सक्रिप्शन बिजनेस से आगे बढ़कर विज्ञापन, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग में भी निवेश कर रही है

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 11:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल के अंत में Netflix के पास लगभग 16,000 कर्मचारी थे।

नेटफ्लिक्स अपने 6% कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। लगभग 1,000 लोगों की नौकरी जाने वाली है। यह साल 2022 के बाद से कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह जानकारी को-CEO ग्रेग पीटर्स और टेड सारंडोस की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल से सामने आई है। छंटनी मुख्य रूप से नेटफ्लिक्स की प्रोडक्ट, टेक, लीगल और ह्यूमन रिसोर्सेज टीमों में होगी। पिछले साल के अंत में कंपनी के पास लगभग 16,000 कर्मचारी थे।

नेटफ्लिक्स एक ऑन डिमांड ओवर द टॉप स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। सब्सक्रिप्शन के जरिए इस प्लेटफॉर्म पर टीवी शो, फिल्म, डॉक्युमेंट्री, गेम्स, एनीमे, गेम्स आदि का मजा लिया जा सकता है। मेमो में कहा गया है, "हमारा मिशन है दुनिया का मनोरंजन करना और यह मिशन काफी बड़ा है। इसे पूरा करने के लिए हमें इस बात को लेकर अनुशासित रहना होगा कि हम अपने लोगों और संसाधनों को कहां प्राथमिकता देते हैं। हमारा बिजनेस मजबूत है और बढ़ रहा है और हम पूरे साल के अपने अनुमानों को हासिल करने की राह पर हैं।" नेटफ्लिक्स के शेयर इस साल अब तक लगभग 25 प्रतिशत गिरे हैं।

Kroger Layoffs: अमेरिकी ग्रॉसरी चेन में फिर छंटनी की तैयारी, 3000 जॉब हो सकती हैं कट


इससे पहले नेटफ्लिक्स ने साल 2022 में बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। उस वक्त कंपनी ने धीमी ग्रोथ और सब्सक्राइबर घटने के कारण सैकड़ों नौकरियां खत्म कर दी थीं। एक दशक से ज्यादा समय में पहली बार नेटफ्लिक्स के ग्राहकों में भारी गिरावट देखी गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।