अगर आप टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह बिल्कुल राइट समय है। जी हां, आप 17 जुलाई से पहले अपने सपनों की कार को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। क्योंकि, 17 जुलाई से टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल के सभी मॉडलों और वेरिएंट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करेगी। टाटा मोटर्स 17 जुलाई से पैसेंजर व्हीकल की कीमतें बढ़ाएगी। यह वृद्धि कंपनी के सभी मॉडल और वेरिएंट पर लागू होगी।
