TCS ने सीनियर मैनेजमेंट में किए कई बड़े बदलाव, जानिए डिटेल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS के चीफ सर्विसेज इनोवेशन ऑफिसर डॉ हैरिक विन 1 अगस्त से SMP के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वे शिक्षा और उद्योग में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ टीसीएस फेलो हैं। इससे पहले हैरिक TCS Digitate के हेड थे

अपडेटेड Jul 29, 2023 पर 3:17 PM
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने सीनियर मैनेजमेंट पोजिशंस (SMP) में बदलाव की घोषणा की है।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने सीनियर मैनेजमेंट पोजिशंस (SMP) में बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने आज 29 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अनंत कृष्णन 31 जुलाई के बाद SMP नहीं रहेंगे क्योंकि वे अक्टूबर में रिटायर होने वाले हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि चीफ सर्विसेज इनोवेशन ऑफिसर डॉ हैरिक विन 1 अगस्त से SMP के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा भी कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसके बारे में हमने यहां विस्तार से बताया है।

सीनियर मैनेजमेंट पोजिशंस में हुए ये बड़े बदलाव

डॉ हैरिक विन शिक्षा और उद्योग में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ टीसीएस फेलो हैं। इससे पहले हैरिक TCS Digitate के हेड थे। टीसीएस ने यह भी घोषणा की कि राजश्री आर अब SMP नहीं रहेंगी। शंकर नारायणन, वी राजन्ना, अशोक पई, रेगुरामन अय्यास्वामी और शिव गणेशन को 31 जुलाई से SMP के रूप में नामित किया जाएगा।


कौन हैं शंकर नारायणन

शंकर नारायण कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं और तीन दशकों से अधिक समय से टीसीएस के साथ हैं। उन्होंने रिटेल के ग्लोबल हेड, CPG, ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी , टीसीएस के यूके और आयरलैंड मार्केट के हेड सहित अन्य अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

अशोक पई के बारे में

अशोक पई कंपनी के CBO के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड हैं। पई ने एंटरप्राइजेज को डिजिटल इकोनॉमी के साथ तालमेल बनाए रखने में मदद करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

रेगुरामन अय्यास्वामी 29 साल से TCS के साथ

इसके अलावा, रेगुरामन अय्यास्वामी 29 साल से टीसीएस के साथ हैं। वह कंपनी के इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और डिजिटल इंजीनियरिंग यूनिट्स के ग्लोबल हेड हैं। उन्होंने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में तेजी लाने के लिए वैल्यू-बेस्ड सॉल्यूशन और सर्विसेज बनाने में मदद की है।

कौन हैं शिव गणेशन

माइक्रोसॉफ्ट बिजनेस यूनिट के ग्लोबल हेड शिव गणेशन 32 वर्षों से अधिक समय से टीसीएस के साथ हैं। इनके पास सेल्स, ऑपरेशन, प्रोग्राम मैनेजमेंट, डिलीवरी और ग्लोबल अकाउंट मैनेजमेंट का अनुभव है।

वी राजन्ना के बारे में

वी राजन्ना टीसीएस के कम्युनिकेशन, मीडिया और टेक्नोलॉजी बिजनेस के प्रमुख हैं। जब वे आईटी कंसल्टेंसी फर्म के हैदराबाद सेंटर के हेड थे तो उन्होंने इसके विकास में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।