TCS के नए CEO का पहला अहम कदम, वर्टिकल बेस्ड ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर को फिर से शुरू किया

TCS के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हमने नई ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर की घोषणा की है, जो हमारी मौजूदा इंडस्ट्री सॉल्यूशन यूनिट (ISU) को इंडस्ट्री सेगमेंट्स के साथ प्रमुख बिजनेस ग्रुप में री-ग्रुप करती है। ये बदलाव कस्टमर पर हमारे फोकस को बेहतर करने में मदद करेंगे, जो हमारी ग्रोथ के लिए अहम है

अपडेटेड Jul 29, 2023 पर 9:52 PM
Story continues below Advertisement
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक नई ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर शुरू की है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक नई ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर शुरू की है। यह 1 जून को कार्यभार संभालने के बाद CEO के कृतिवासन का पहला अहम कदम है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी सीनियर लीडरशिप में भी फेरबदल किया है। TCS ने कई नए सीनियर एग्जीक्यूटिव, ग्लोबल हेड और दिग्गजों को शामिल किया, जिन्होंने कंपनी के साथ 18-30 साल से अधिक का समय बिताया है। 29 जुलाई को कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कस्टमर्स और एसोसिएट्स के साथ चर्चा के आधार पर टीसीएस सभी यूनिट्स में अपने डोमेन और नॉलेज का समन्वय करके ग्राहकों को बेहतर चीजें प्रदान करने में सक्षम होगी।

    कंपनी के प्रवक्ता ने क्या कहा?

    कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हमने नई ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर की घोषणा की है, जो हमारी मौजूदा इंडस्ट्री सॉल्यूशन यूनिट (ISU) को इंडस्ट्री सेगमेंट्स के साथ प्रमुख बिजनेस ग्रुप में री-ग्रुप करती है। ये बदलाव कस्टमर पर हमारे फोकस को बेहतर करने में मदद करेंगे, जो हमारी ग्रोथ के लिए अहम है।"


    इसके पहले अप्रैल 2022 में पूर्व CEO और MD राजेश गोपीनाथन ने कंपनी का री-स्ट्रक्चरिंग प्लान जारी किया था। स्ट्रक्चर के अनुसार कंपनी ने वर्टिकल और जियोग्राफी के बजाय ग्राहकों को उसके साथ जर्नी के आधार पर चार खास बिजनेस ग्रुप में बांटा था। यह सीनियर लीडर और वर्टिकल हेड्स के लिए विवाद का एक बड़ा कारण बन गया था।

    मनीकंट्रोल ने बताया था कि कई सीनियर ऑफिसर अप्रैल 2022 में पूर्व सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन के तहत शुरू किए गए पिछले ग्रुप-वार री-स्ट्रक्चर से नाखुश थे। नए सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने भी अपने BFSI को उस स्ट्रक्चर से बाहर रखा था।

    मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि रिलेशनशिप मैच्योरिटी के आधार पर ग्राहकों को ग्रुप में रखने के कॉन्सेप्ट को नए प्लान में बरकरार रखा गया है, लेकिन यह वर्टिकल बिजनेस ग्रुप के अंतर्गत आता है। इसके अलावा, सीनियर लेवल पर जिम्मेदारियों का फेरबदल हुआ है।

    नए स्ट्रक्चर में ये बिजनेस ग्रुप होंगे शामिल

    कृतिवासन द्वारा भेजे गए एक इंटरनल मेमो के अनुसार, नए ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर में ये बिजनेस ग्रुप शामिल होंगे- सुशील वासुदेवन के नेतृत्व में BFSI अमेरिका, शंकर एनएस के नेतृत्व में BFSI यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया, अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में कम्युनिकेशन, मीडिया और इन्फॉर्मेशन सर्विसेज; देबाशीष घोष के नेतृत्व में लाइफ साइंसेज, अनुपम सिंघल के नेतृत्व में मैन्युफैक्चरिंग, कृष्णन रामानुजम के नेतृत्व में रिटेल, CPG, ट्रैवल, ट्रांसपोर्टेशन और हॉस्पिटैलिटी, और वी राजन्ना के तहत टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर और सर्विसेज।

    सभी ISU हेड संबंधित बिजनेस ग्रुप हेड्स को रिपोर्ट करेंगे, ISU स्ट्रक्चर में कोई अन्य बदलाव नहीं होगा। सभी RIG (रिलेशनशिप इनक्यूबेशन ग्रुप) अकाउंट्स को भी उपयुक्त ISU के तहत ट्रांसफर किया जाएगा।

    बनाई गई TCS AI क्लाउड यूनिट

    इसके अलावा, TCS AI क्लाउड नाम की एक अन्य यूनिट सभी पब्लिक क्लाउड यूनिट और AI इनिशिएटिव को मिलाकर बनाई गई है। इस यूनिट का नेतृत्व शिव गणेशन करेंगे और कृष्ण मोहन डिप्टी हेड होंगे। इसके अलावा, जहां हैरिक विन CTO के रूप में कार्यभार संभालेंगे, वहीं अभिनव कुमार CMO के रूप में काम करेंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।