Tech Mahindra के सीईओ सीपी गुरनानी का आधा हो गया सैलरी पैकेज, FY23 में मिले 32 करोड़ रुपये

देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिस (CEO), सीपी गुरनानी (CP Gurnani) की सैलेरी पैकेज वित्त वर्ष 2023 में आधा हो गया। गुरनानी का वित्त वर्ष 2023 में कुल सैलरी पैकेज 32 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 63.4 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
गुरनानी 2012 से टेक महिंद्रा के सीईओ हैं और इस साल 19 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे

देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिस (CEO), सीपी गुरनानी (CP Gurnani) की सैलेरी पैकेज वित्त वर्ष 2023 में आधा हो गया। गुरनानी का वित्त वर्ष 2023 में कुल सैलरी पैकेज 32 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 63.4 करोड़ रुपये था। इस तरह FY23 में गुरनानी का सैलरी पैकेज करीब 51 फीसदी घटा है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, गुरनानी की सैलरी में गिरावट के पीछे मुख्य वजह स्टॉक ऑप्शन विकल्प का इस्तेमाल करना रहा।

32 करोड़ रुपये के पैकेज में से भी, 25 करोड़ रुपये ESOPs के इस्तेमाल किए जाने के कारण थे। वहीं सैलरी के तौर पर उन्हें 2.7 करोड़ रुपये मिले, जबकि 1.8 करोड़ रुपये उन्होंने कमीशन के जरिेए कमाए। टेक महिंद्रा में कर्मचारियों का औसत सैलरी पैकेज 6,62,076 रुपये सालाना है। ऐसे में गुरनानी को वित्त वर्ष 2023 में बाकी कर्मचारियों के औसत से करीब 466.99 गुना अधिक सैलरी मिली।

टेक महिंद्रा ने अपनी सालाना रिपोर्ट सोमवार 26 जून को जारी की। रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023 में कर्मचारियों (विदेशी सहित) को उनके सैलरी पैकेज में औसतन 6 फीसदी की बढ़ोतरी दी गई। इसी दौरान मैनेजेरियल कर्मचारियों की सैलरी में 41 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि अगर स्टॉक विकल्प के इस्तेमाल किए गए हिस्से को हटा दें, तो मैनेजेरियल कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं हुई है।


यह भी पढ़े- इंश्योरेंस शेयरों में बनेगा पैसा? Nuvama ने वैल्यूएशन को बताया आकर्षक, इन 3 स्टॉक्स को लेकर दी अपनी राय

गुरनानी की तरह, उनके कुछ साथियों के वेतन में भी कटौती देखी गई है। हालांकि इन सबके बावजूद अभी भी गुरनानी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन से अधिक कमाई की है। गोपीनाथन ने वित्त वर्ष 2013 में 29.16 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक था।

बाकी आईटी कंपनियों के सीईओ की सैलरी की बात करें तो, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख की कमाई 21 प्रतिशत गिरकर 56.44 करोड़ रुपये हो गई। जबकि विप्रो के सीईओ थियरी डेलापोर्टे का वेतन इन सबसे अधिक रहा और उन्होंने 82.4 करोड़ रुपये कमाए।

गुरनानी 2012 से टेक महिंद्रा के सीईओ हैं और इस साल 19 दिसंबर को 65 साल के होने पर वह रिटायर हो जाएंगे। इंफोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट मोहित जोशी, टेक महिंद्रा के अगले सीईओ होंगे। वह बीते 20 जून को कंपनीके साथ एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर जुड़े हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।