Get App

Tech Mahindra के सीईओ सीपी गुरनानी का आधा हो गया सैलरी पैकेज, FY23 में मिले 32 करोड़ रुपये

देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिस (CEO), सीपी गुरनानी (CP Gurnani) की सैलेरी पैकेज वित्त वर्ष 2023 में आधा हो गया। गुरनानी का वित्त वर्ष 2023 में कुल सैलरी पैकेज 32 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 63.4 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 10:10 PM
Tech Mahindra के सीईओ सीपी गुरनानी का आधा हो गया सैलरी पैकेज, FY23 में  मिले 32 करोड़ रुपये
गुरनानी 2012 से टेक महिंद्रा के सीईओ हैं और इस साल 19 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगे

देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिस (CEO), सीपी गुरनानी (CP Gurnani) की सैलेरी पैकेज वित्त वर्ष 2023 में आधा हो गया। गुरनानी का वित्त वर्ष 2023 में कुल सैलरी पैकेज 32 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 63.4 करोड़ रुपये था। इस तरह FY23 में गुरनानी का सैलरी पैकेज करीब 51 फीसदी घटा है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, गुरनानी की सैलरी में गिरावट के पीछे मुख्य वजह स्टॉक ऑप्शन विकल्प का इस्तेमाल करना रहा।

32 करोड़ रुपये के पैकेज में से भी, 25 करोड़ रुपये ESOPs के इस्तेमाल किए जाने के कारण थे। वहीं सैलरी के तौर पर उन्हें 2.7 करोड़ रुपये मिले, जबकि 1.8 करोड़ रुपये उन्होंने कमीशन के जरिेए कमाए। टेक महिंद्रा में कर्मचारियों का औसत सैलरी पैकेज 6,62,076 रुपये सालाना है। ऐसे में गुरनानी को वित्त वर्ष 2023 में बाकी कर्मचारियों के औसत से करीब 466.99 गुना अधिक सैलरी मिली।

टेक महिंद्रा ने अपनी सालाना रिपोर्ट सोमवार 26 जून को जारी की। रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2023 में कर्मचारियों (विदेशी सहित) को उनके सैलरी पैकेज में औसतन 6 फीसदी की बढ़ोतरी दी गई। इसी दौरान मैनेजेरियल कर्मचारियों की सैलरी में 41 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि अगर स्टॉक विकल्प के इस्तेमाल किए गए हिस्से को हटा दें, तो मैनेजेरियल कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें